फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट तय करेगा वसीयत की वैधता पर राजरूव कोर्ट की अधिकारिकता

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। पंजीकृत वसीयत की वैधानिकता को तय करने का राजस्व न्यायालय को अधिकार है या नहीं, यह मामला अब हाईकोर्ट में तय होगा। कोर्ट ने इस मुद्दे पर सभी संबंधित पक्षकारों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। 19 अगस्त को मामले की सुनवाई होगी। इस दौरान कोर्ट ने राजस्व परिषद के वसीयत को वैध न मानने के आदेश पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

मेरठ के कृष्णपाल की याचिका पर न्यायमूर्ति जेजे मुनीर सुनवाई कर रहे हैं। याची की अधिवक्ता श्वेता सिंह और रितेश श्रीवास्तव का कहना है कि उप्र राजस्व संहिता की धारा 34 के अंतर्गत राजस्व परिषद को वसीयत की वैधता तय करने की अधिकारिता नहीं है। राजस्व परिषद ने 1973 के रिफरेंस को तय करते हुए 24 जून 19 के आदेश से वसीयत को वैध नहीं माना।ऐसा आदेश देने का परिषद को अधिकार नहीं है। याची के मामले में त्रिखा राम की वसीयत के आधार पर वरासत दर्ज कराने की अर्जी दी गई। जिसको लेकर 1973 के रिफरेंस पर परिषद ने वसीयत को वैध मानने से इंकार कर दिया। इस आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें