फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक झांसी के सचिव के वेतन भुगतान पर रोक, आदेश की अवहेलना पर कोर्ट की सख्ती

Thu, 02 Sep 2021 08:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कोर्ट ने 26 फरवरी 2020 को याची के खिलाफ दंडात्मक आदेश 10 दिसंबर 2010 को रद कर दिया था और कहा था कि याची सेवाजनित सभी परिलाभ पाने का हकदार हैं। इस आदेश के खिलाफ विशेष अपील भी 15 मार्च 2021को खारिज हो गई।
विज्ञापन
कोर्ट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जिला सहकारी बैंक झांसी के सीईओ/सचिव नंद किशोर के वेतन भुगतान पर 17 सितंबर तक रोक लगा दी है। कोर्ट ने कहा आदेश के 18 माह बाद भी पालन नहीं किया गया। जबकि सचिव के वकील को जानकारी लेने व अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करने का समय दिया गया था। इसके बावजूद न तो कोई जानकारी दी और न ही आदेश का पालन किया। सचिव के अधिवक्ता सत्यम सिंह के अनुरोध पर कोर्ट ने 17 सितंबर की तारीख लगाते हुए विपक्षी के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है। यह आदेश न्यायमूर्ति प्रकाश पाडिया ने अमरेंद्र नाथ चौधरी की अवमानना याचिका पर दिया है।
विज्ञापन


कोर्ट ने 26 फरवरी 2020 को याची के खिलाफ दंडात्मक आदेश 10 दिसंबर 2010 को रद कर दिया था और कहा था कि याची सेवाजनित सभी परिलाभ पाने का हकदार हैं। इस आदेश के खिलाफ विशेष अपील भी 15 मार्च 2021को खारिज हो गई। याची 2011 में सेवानिवृत्त हो चुका है। उसकी आयु 70 साल हो गई है। कोर्ट द्वारा समय दिए जाने के बाद भी आदेश का पालन नहीं किया जा रहा है। इसे कोर्ट ने गंभीरता से लिया है। अगली सुनवाई 17 सितंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें