इलाहाबाद हाईकोर्ट में अलीगढ़ से भाजपा सांसद सतीश गौतम के चुनाव की वैधता सात वाद बिंदुओं पर तय की जाएगी। यह आदेश न्यायमूर्ति विकास बुधवार की एकल पीठ ने पराजित हुए सपा प्रत्याशी चौधरी बृजेंद्र सिंह की ओर से दाखिल चुनाव याचिका पर दिया है।

विज्ञापन
2024 के लोकसभा चुनाव में सतीश गौतम ने तीसरी बार जीत दर्ज की है। इसमें उन्होंने सपा प्रत्याशी रहे चौधरी बिजेंद्र सिंह को 15,647 मतों के अंतर से शिकस्त दी थी। इसके खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे याची बृजेंद्र सिंह का आरोप है कि मतगणना के दौरान अतरौली और शहर विधानसभा में भारी विसंगतियां थीं, जिनकी शिकायत के बावजूद प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाए। वीवीपैट की पर्चियों का न तो सही मिलान कराया, न ही सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखा गया। चुनाव याचिका पर कोर्ट ने सात वाद बिंदु तय किए हैं। इन्हीं बिंदुओं पर चुनाव का ट्रायल चलेगा।
1.क्या नामांकन गलत तरीके से स्वीकार होने के कारण निर्वाचन शून्य है?
2.हलफनामे में नोटरी और हस्ताक्षर की तारीखों में अंतर का कानूनी प्रभाव ?
3.बकाया प्रमाण पत्र जमा न करने का क्या असर है?
4.लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा-123(6) के तहत चुनावी खर्च में अनियमितता क्या भ्रष्ट आचरण है?
5.ईवीएम/वीवीपैट के मिलान की अनुमति न मिलने से परिणाम प्रभावित हुआ है?
6.अनिवार्य रूप से सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित न रखने से धांधली की आशंका है?
7.क्या याचिकाकर्ता निर्वाचन रद्द कराने का हकदार है?