फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद हाईकोर्ट : मॉडर्न बाईलॉज से चुनाव कराने को लेकर जनहित याचिका दाखिल

Thu, 09 Feb 2023 10:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

याचिका में कहा गया है कि काफी बार एसोसिएशनों में कई वर्षो तक चुनाव नहीं कराया गया और बार के पदों पर लोग अवैध रूप से काबिज हैं। अधिवक्ता विजय चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में अगले हफ्ते सुनवाई हो सकती है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश की जिला एवं तहसील बार एसोसिएशनों में मॉडर्न बाईलॉज के प्रावधानों के अनुसार चुनाव कराने की मांग का लेकर जनहित याचिका दाखिल की गई है। अधिवक्ता सुनीता शर्मा और अधिवक्ता पूजा मिश्रा की ओर से दाखिल जनहित याचिका में कहा गया है कि मॉडर्न बाईलाज को बार काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से अनुमोदित किया गया है। इसमें संपूर्ण प्रक्रिया का प्रावधान दिया गया है। इसके बावजूद प्रदेश के विभिन्न जिलों एवं तहसीलों में मॉडर्न बाईलाज के अनुसार चुनाव नहीं हो रहे हैं।

विज्ञापन


याचिका में कहा गया है कि काफी बार एसोसिएशनों में कई वर्षो तक चुनाव नहीं कराया गया और बार के पदों पर लोग अवैध रूप से काबिज हैं। अधिवक्ता विजय चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में अगले हफ्ते सुनवाई हो सकती है। इसके अलावा इन्हीं दोनों याचियों की ओर से अधिवक्ता कल्याण निधि के मद में जमा धनराशि आहरित करने की मांग को लेकर भी याचिका दाखिल की गई है। याचिका में बताया गया है कि तकरीबन तीन करोड़, 54 लाख, सात हजार, 91 रुपये यूपी सरकार पर बकाया है। मांग की गई है कि सरकार उसे शीघ्र जारी करे। याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें