फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'जिम्मेदारियों से बचने को लिव इन रिलेशनशिप की ओर आकर्षित हो रहे हैं युवा', इलाहाबाद हाईकोर्ट की टिप्पणी

Sat, 25 Jan 2025 01:52 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

हाईकोर्ट ने ने शादी का झूठा वादा कर पीड़िता से शारीरिक संबंध बनाने के आरोपी आकाश को जमानत दे दी। याची के वकील ने दलील दी कि पीड़िता वयस्क महिला है। दोनों के बीच सहमति से संबंध बने थे। पीड़िता लगभग छह वर्षों से आरोपी के साथ सहमति संबंध में थी। गर्भपात के आरोप भी बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
अदालत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि युवा अपनी जिम्मेदारियों से बचने के लिए सहमति संबंध की ओर आकर्षित हो रहे हैं, जबकि इसकी सामाजिक स्वीकृति नहीं है। अब समय आ गया है कि हम सभी को इस पर विचार करना चाहिए और समाज में नैतिक मूल्यों को बचाने के लिए रूपरेखा तय कर समाधान का प्रयास करना चाहिए। यह टिप्पणी करते हुए न्यायमूर्ति नलिन कुमार श्रीवास्तव की पीठ ने शादी का झूठा वादा कर पीड़िता से शारीरिक संबंध बनाने के आरोपी आकाश को जमानत दे दी।

विज्ञापन


वाराणसी के थाना सारनाथ में आरोपी आकाश पर पीड़िता ने दुष्कर्म, एससी/एसटी एक्ट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया गया और फिर गर्भपात भी कराया। इसके बाद शादी करने से इन्कार कर दिया। मामले में ट्रायल कोर्ट ने छह अगस्त, 2024 को आरोपी की जमानत खारिज कर दी थी। इसके खिलाफ हाईकोर्ट में अपील दाखिल की गई।

याची के वकील ने दलील दी कि पीड़िता वयस्क महिला है। दोनों के बीच सहमति से संबंध बने थे। पीड़िता लगभग छह वर्षों से आरोपी के साथ सहमति संबंध में थी। गर्भपात के आरोप भी बेबुनियाद हैं। आरोपी ने पीड़िता से कभी शादी का वादा नहीं किया था। मामले में आरोपी 28 अप्रैल, 2024 से जेल में बंद है। अपर शासकीय अधिवक्ता ने जमानत अर्जी का विरोध किया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायालय ने आरोपी की जमानत अर्जी मंजूर कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें