फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने योगी सरकार से पूछा- कोरोना से बचाव के लिए क्या कदम उठाया

Sun, 08 Mar 2020 11:53 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार को कोरोनावायरस की बचाव के लिए उठाए गए कदमों के ब्योरे के साथ 17 मार्च को हलफ़नामा दाखिल करने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन


साथ ही हाईकोर्ट में वादकारियों व बाहर से आने वाले लोगो के परीक्षण के लिए थर्मल स्कैनिंग मशीन का इंतजाम करने तथा जांच के जरूरी स्टाफ तैनात करने का निर्देश दिया है।

कोर्ट ने महानिबंधक को इस संबंध में कार्रवाई कर रिपोर्ट पेश करने को कहा है। साथ ही हाईकोर्ट परिसर की सफाई व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने का निर्देश दिया है। अगली सुनवाई 17 मार्च को होगी। यह आदेश मुख्य न्यायमूर्ति  गोविन्द माथुर तथा न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा की खंडपीठ ने एक  जनहित याचिका पर दिया है। 
विज्ञापन


जिसपर रविवार को बैठी विशेष अदालत ने सुनवाई की।भारत सरकार की तरफ से सहायक सालीसिटर जनरल ज्ञान प्रकाश व संजय यादव व राज्य सरकार के अपर महाधिवक्ता नीरज त्रिपाठी ने पक्ष रखा। कोर्ट ने प्रमुख स्वास्थ्य सचिव से सरकार द्वारा कोरोना से बचाव व रोकथाम के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी के साथ हलफ़नामा मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें