फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj: 'केवल बाह्य जांच किसी के शराब के नशे में होने का पर्याप्त सबूत नहीं', इलाहाबाद हाईकोर्ट की टिप्पणी

Tue, 12 Dec 2023 08:41 PM IST
आकाश दुबे पीटीआई, प्रयागराज

सार

अदालत पुलिस कांस्टेबल जयमंगल राम की याचिका पर सुनवाई कर रही थी। उसे ड्यूटी के दौरान नशे में होने और अनुचित व्यवहार के लिए बर्खास्त किया गया था।
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि किसी व्यक्ति की केवल बाह्य जांच यह साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं है कि उसने शराब पी रखी थी। इस टिप्पणी के साथ ही न्यायमूर्ति सौमित्र दयाल और न्यायमूर्ति अनीश कुमार गुप्ता की दो सदस्यीय पीठ ने कांस्टेबल को सेवा में बहाल करने का आदेश सुनाया है।

विज्ञापन


अदालत पुलिस कांस्टेबल जयमंगल राम की याचिका पर सुनवाई कर रही थी। उसे ड्यूटी के दौरान नशे में होने और अनुचित व्यवहार के लिए बर्खास्त किया गया था। साथ ही अदालत ने कहा कि व्यक्ति में नशे की पुष्टि के लिए खून और मूत्र जांच पर बल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें