डूंगरपुर प्रकरण में अबरार ने आजम पर दर्ज कराया था मुकदमा
डूंगरपुर प्रकरण में अबरार ने अगस्त-2019 में रामपुर के गंज थाने में आजम खां, सेवानिवृत्त सीओ आले हसन खां और ठेकेदार बरकत अली समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि दिसंबर-2016 में तीनों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट, घर में तोड़फोड़, जान से मारने की धमकी दी थी। वहीं, डूंगरपुर बस्ती को खाली कराने के नाम पर वहां रहने वाले लोगों ने लूटपाट, चोरी, मारपीट सहित अन्य धाराओं में रामपुर के गंज थाने में 12 मुकदमे दर्ज कराए थे। रामपुर एमपी/एमएलए कोर्ट ने 30 मई 2024 को आजम खां को डूंगरपुर प्रकरण में 10 साल की सजा सुनाई है। ठेकेदार बरकत अली को सात साल की सजा सुनाई गई है। इस आदेश के खिलाफ आजम खां अपील दाखिल करते हुए जमानत की गुहार लगाई है।