फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर हिंसा: सब इंस्पेक्टर सुबोध की हत्या के मुख्य आरोपी योगेश को मिली हाईकोर्ट से जमानत

Thu, 26 Sep 2019 01:32 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
बुलंदशहर हिंसा का मुख्य आरोपी योगेश गिरफ्तार(इनसेट में) - फोटो : अमर उजाला/फेसबुक
विज्ञापन

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बीते वर्ष दिसंबर में हुई बुलंदशहर के स्याना में हिंसा और सब इंस्पेक्टर सुबोध सिंह की हत्या की घटना के मुख्य आरोपी बजरंग दल नेता योगेश राज की जमानत मंजूर कर ली है। यह आदेश न्यायमूर्ति सिद्धार्थ ने योगेश राज के अधिवक्ता आनंदपति तिवारी और अपर शासकीय अधिवक्ता को सुनकर बुधवार को दिया है।

विज्ञापन


योगेश राज तीन दिसंबर 2018 को बुलंदशहर हिंसा मामले में मुख्य आरोपी है। इस हिंसा में जमकर आगजनी, पथराव, तोड़फोड़ हुई थी। हिंसा के दौरान पुलिस उपनिरीक्षक सुबोध सिंह की मौत हो गई थी। बजरंग दल नेता योगेश राज पर भीड़ को उकसाने का आरोप है। 

अधिवक्ता का कहना था कि मामले के अन्य आरोपियों की जमानत मंजूर हो चुकी है। योगेश राज काफी समय से जेल में निरुद्ध है। उसकी भी गत 26 अगस्त को कई अन्य धाराओं में जमानत मंजूर हो चुकी है। केवल बाद में जोड़ी गई आईपीसी की धारा 124ए में जमानत होना शेष है।  आनंदपति तिवारी ने बताया कि बुधवार को सुनवाई के बाद कोर्ट ने योगेश राज की जमानत अर्जी स्वीकार कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें