इलाहाबाद बैंक की सिविल लाइंस और झूंसी शाखा में डा. शत्रुघन की ओर से बैंक लोन जमा करने के बावजूद उनके खाते से करीब दो लाख रुपये निकाल लिए। बाद में यह राशि हाउस लोन के खाते में जमा कर दी गई। जबकि शत्रुघन हर महीने दस हजार रुपये होम लोन की किश्त जमा कर रहे हैं। बैंक प्रबंधक से जमा की गई किश्त की रकम मांगी गई तो वह भी उपलब्ध नहीं कराई।
भग मार्ग छोटा बघाड़ा निवासी शत्रुधन सिंह ने इलाहाबाद बैंक से मकान बनाने के लिए ऋण लिया था। शत्रुधन जिसकी दस हजार रुपये हर महीने किश्त अदा कर रहे हैं। इसी महीने खाते का स्टेटमेंट देखा तो दो बार में एक लाख 85 हजार रुपये बचत खाते से निकालकर लोन खाते में जमा कर दिए गए। एक बार में एक लाख 72 हजार और दूसरी बार में 13 हजार रुपये हस्तांतरित किए गए हैं।
छोटा बघाड़ा निवासी डा. शत्रुघन ने कर्नलगंज स्थित इलाहाबाद बैंक के अधिकारी अभिषेक पांडे। इलाहाबाद बैंक के शाखा प्रबंधक सिविल लाइंस तथा झूसी के खिलाफ 419, 420 एवं 406 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।