फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में 17 फीसदी बूथ संवेदनशील

Wed, 08 Feb 2017 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
other
विज्ञापन
मतदान को 16 दिन बाकी रह गए हैं। नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और प्रत्याशी मैदान में हैं। सभी प्रेक्षक भी इलाहाबाद पहुंच चुके हैं। प्रशासन का पूरा ध्यान चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने पर है। इसके मद्देनजर क्रिटिकल और वल्नरेबल बूथों को चिह्नित किए जाने का काम पूरा कर लिया है। मतदान के लिए जितने बूथ बनाए गए हैं, उनमें 17 फीसदी इसी श्रेणी में आते हैं। ऐसे में बूथों पर विशेष नजर रखी जा रही है। वोटरों को भरोसे में लिया जा रहा है कि वे बिना किसी दबाव या डर के मतदान करें।
विज्ञापन


इलाहाबाद की 12 विधानसभा सीटों में मतदान के लिए कुल 4327 बूथ बनाए गए हैं। इनमें से 387 बूथ क्रिटिकल और 367 बूथ वल्नरेबल की श्रेणी में रखे गए हैं। उन बूथों को क्रिटिकल माना गया है, जहां पिछले या उससे पहले किसी चुनाव में 90 फीसदी अथवा उससे अधिक वोट पड़े या फिर किसी एक प्रत्याशी के पक्ष में 75 फीसदी या उससे अधिक मतदान हुआ। इन बूथों पर फर्जी मतदान की आशंका को देखते हुए क्रिटिकल की श्रेणी में शामिल किया गया है।

वहीं, उन बूथों को वल्नरेबल माना गया है, जहां मतदाताओं को वोट देने से रोकने के लिए डराए-धमकाए आने की आशंका है। 54 बूथ तो ऐसे हैं, जो क्रिटिकल और वल्नरेबल दोनों ही श्रेणियों में शामिल किए गए हैं। इनमें से 34 बूथ अकेले शहर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में हैं जबकि शहर उत्तरी के सात, फूलपुर के पांच, फाफामऊ के चार और सोरांव एवं फूलपुर के दो-दो बूथों को भी क्रिटिकल और वल्नरेबल दोनों माना गया है। मतदान के दौरान सभी क्रिटिकल और वल्नरेबल बूथों पर सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए जाएंगे। साथ ही इन पर खास निगरानी के लिए आधुनिक तकनीकी की भी मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें