फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले तीन दिन तक विहिप के सारे कार्यक्रम निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अगले तीन दिन तक विहिप के सारे कार्यक्रम निरस्त
विज्ञापन

मंदिर निर्माण की चर्चा में मशगूल रहे विहिप कार्यकर्ता
संघ और विहिप के कार्यालय में रविवार को भी जले दीये
प्रयागराज। अयोध्या में राममंदिर निर्माण का रास्ता साफ होने केबाद विश्व हिंदू परिषद ने इस मामले में जश्न न मनाने के साथ ही 12 नवंबर तक के सारे कार्यक्रम निरस्त कर दिए हैं। इस बीच विहिप ने तय किया है कि अगले कई दिन वह अपने सभी कार्यालयों को दीये से जगमग करेगा।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आने के बाद रविवार का भी विहिप के प्रांत कार्यालय केसर भवन में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का जमघट दिन भर लगा रहा। तमाम पदाधिकारी इस चर्चा में मशगूल रहे कि मंदिर निर्माण कब शुरू होगा। चर्चा यह भी हुई कि विहिप की इस माह में होने वाली कोर कमेटी की बैठक में ही इस संबंध में कोई निर्णय लिया जाएगा। विहिप प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार, कार्यालय प्रभारी सुनील सिंह, अमित पाठक, अश्विनी मिश्र समेत तमाम पदाधिकारी दिन भर प्रांत कार्यालय में ही रहे। प्रांत संगठन मंत्री ने बताया कि अगले तीन दिन तक विहिप कोई कार्यक्रम नहीं करने जा रही है। जो पूर्व में कार्यक्रम निर्धारित किए गए थे वह सभी निरस्त कर दिए गए हैं। उधर संघ के भी कार्र्यालय में रविवार को घी के दीये जलाए गए। प्रांत प्रचार प्रमुख डा. मुरार जी त्रिपाठी ने बताया कि सभी स्वयंसेवक भी अपने घरों में घी के दीये जला रहे हैं। उन्होंने बताया कि अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से न ही किसी की हार हुई है और न ही जीत। यह निर्णय देशहित में लिया गया निर्णय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें