फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : वंदे भारत को छोड़कर रामबाग और झूंसी स्टेशन पर रूकेंगी सभी ट्रेनें, भीड़ दबाव कम करने पर जोर

Fri, 02 Jan 2026 05:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

माघ मेला अवधि में वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत को छोड़कर रामबाग और झूंसी स्टेशन पर सभी नॉन स्टॉप ट्रेनें दो-दो मिनट के लिए रूकेंगी। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि इससे जंक्शन पर भी यात्रियों का लोड कुछ कम हो सकेगा।
विज्ञापन
रामबाग प्रयागराज रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माघ मेला अवधि में वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत को छोड़कर रामबाग और झूंसी स्टेशन पर सभी नॉन स्टॉप ट्रेनें दो-दो मिनट के लिए रूकेंगी। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि इससे जंक्शन पर भी यात्रियों का लोड कुछ कम हो सकेगा। विभूति और चौरीचौरा एक्सप्रेस भी झूंसी स्टेशन पर रूकेगी।

विज्ञापन


इनका रामबाग और झूंसी पर ठहराव

दो, तीन, चार, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 29, 30, 31 जनवरी, एक, 12, 13, 14, 15 फरवरी को (11062) जयनगर-लोकमान्य तिलक, (11061) लोकमान्य तिलक-जयनगर, (14005) सीतामढ़ी-आनंद विहार टर्मिनल, (14006) आनंद विहार- सीतामढ़ी, (12561) जयनगर-नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, (12562) नई दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, (12582) नई दिल्ली-वाराणसी, (12581) वाराणसी-नई दिल्ली, (15004) गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज, (15003) कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर, (12333) हावड़ा-प्रयागराज रामबाग विभूति एक्सप्रेस, (12334) प्रयागराज रामबाग-हावड़ा विभूति एक्सप्रेस का झूंसी पर ठहराव पर होगा।


अलग-अलग तिथि में इनका ठहराव

बलिया-आनंद विहार टर्मिनल (22581): 13, 14 जनवरी
आनंद विहार टर्मिनल-बलिया (22428) : 12, 13, 19 एवं 20 जनवरी
बलिया-आनंद विहार टर्मिनल (22427) : 04, 18, 25 जनवरी, 01, 15 फरवरी
आनंद विहार टर्मिनल-बलिया (22428) : 03, 17, 24, 31 जनवरी, 14 फरवरी
दरभंगा-पुणे (11034) : 02, 16, 23, 30 जनवरी, 13 फरवरी
पुणे-दरभंगा (11033) : 14, 21 जनवरी
रक्सौल-लोकमान्य तिलक (15267) : 03, 17, 24, 31 जनवरी, 01, 08, 22 फरवरी
लोकमान्य तिलक-रक्सौल (15268) : 12 जनवरी, 19 फरवरी
दरभंगा-अहमदाबाद (15559) : 14, 21 जनवरी
अहमदाबाद-दरभंगा (15560) : 02, 16, 23 , 30 जनवरी, 13 फरवरी
बनारस-उधना एक्सप्रेस (20962) : 14, 21 जनवरी
उधना-बनारस एक्सप्रेस (20961) : 13, 20 जनवरी
बनारस-वेरावल एक्सप्रेस (12946) : 14, 21 जनवरी
वेरावल-बनारस एक्सप्रेस (12945) : 12, 19 जनवरी
पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस (11037) : 15, 22, 29 जनवरी, 12 फरवरी
गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस (11038) : 03, 17, 24, 31 जनवरी, 14 फरवरी
विज्ञापन

आज से तीन दिन बंद रहेगा प्रयागराज संगम स्टेशन

माघ मेले के पहला स्नान पर्व पौष पूर्णिमा की वजह से दारागंज स्थित प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन दो से चार जनवरी तक यात्रियों के लिए बंद रहेगा। लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी के अनुसार, इस दौरान ट्रेनों का आवागमन तो होगा लेकिन यात्रियों का प्रवेश नहीं होगा। ऐसे में यहां से चलने वाली ट्रेनों में सफर करने के लिए यात्रियों को प्रयाग जंक्शन जाना पड़ेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें