फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक जनवरी से पहले सभी टोल प्लाजा होंगे अपडेट, मिलेंगे फास्टैग के स्टीकर

Mon, 28 Dec 2020 08:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
टोल प्लाजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण प्रयागराज के अंतर्गत आने वाले सभी टोल प्लाजा को एक जनवरी से पहले अपडेट कर दिए जाएंगे। इसके लिए प्राधिकरण की ओर से काम कराया जा रहा है। टोल प्लाजा पर रीडर सहित सभी इलेक्ट्रानिक उपकरण जरूरत के मुताबिक बदले जा रहे हैं। साथ ही वहां फास्टैग स्टीकर उपलब्ध कराने और उसे रिचार्ज करने भी सुविधा होगी। 

विज्ञापन


प्राधिकरण के प्रोजेक्ट डायरेक्टर एके राय ने बताया कि प्राधिकरण की ओर से एक जनवरी से फास्टैग जरूरी कर दिए जाने के बाद से ही टोल प्लाजा को अॅपडेट करने का काम किया जा रहा है। सभी टोल प्लाजा पर फास्टैग को पढ़ने वाले रीडर सहित अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण को जरूरत के मुताबिक लगाए जा रहे हैं। प्लाजा पर सभी लेन को रेडियो फ्रीक्वेंसी आईडेंटिफिकेशन रीडर युक्त किया जा रहा है। 

फास्टैग - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा सभी टोल प्लाजा पर वाहनों को फास्टैग उपलब्ध कराने के लिए भी इंतजाम किए जा रहे हैं। ताकी, किसी भी वाहन में अगर फास्टैग न लगा हो तो वाहन स्वामियों को वहीं पर तुरंत ही मिल सके। क्योंकि, एक जनवरी से बिना फास्टैग के टोल प्लाजा पर वाहन पास नहीं हो सकेंगे। उन्हें टोल लेन में घुसने ही नहीं दिया जाएगा। 

इसके साथ ही टोल प्लाजा पर रिचार्ज की भी सुविधा की जा रही है, जिससे कि प्लाजा से गुजरने वाले किसी भी वाहन में लगे फास्टैग में बैलेंस न हो तो वहीं पर रिचार्ज कराया जा सकें। इसके अलावा इंटरनेट की व्यवस्था भी बेहतर की जा रही है। जिससे कि रीडर फास्टैग को तुरंत प्वाइंट कर टैक्स का भुगतान तीव्रगति से कर ले। उसमें दिक्कत न हो।  

प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने बताया कि इस तरह की बेसिक सुविधाओं को बढ़ाने के साथ इलेक्ट्रानिक उपकरणों को अपडेट किया जा रहा है। जिससे कि एक जनवरी से इस तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। 
विज्ञापन

fastag - फोटो : अमर उजाला

रामनगर घनसियारी और उमापुर टोल प्लाजा भी एनएचआई के हवाले

लोक निर्माण विभाग ने प्रतापगढ़ मार्ग और बांदा मार्ग पर बनाए गए टोल प्लाजा को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के हवाले कर दिया। प्रतापगढ़ मार्ग पर रामनगर घनसियारी में टोल प्लाजा बनाया गया है जबकि बांदा मार्ग पर उमापुर में संचालित किया जा रहा है। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर एके राय ने बताया कि लोक निर्माण विभाग ने दोनों ही टोल प्लाजा को उन्हें सौंप दिया है। वहां से गुजरने वाली सभी गाड़ियों पर टोल टैक्स लिया जाएगा। इन दोनों टोल प्लाजा पर फास्टैग लेन बनाने के साथ अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें