फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : रामबाग स्टेशन की तीनों लिफ्ट बनी शोपीस, प्लेटफार्म पर शेड नहीं, सिर्फ कागजों पर दुरुस्त हैं सुविधा

Thu, 26 Feb 2026 03:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

महाकुंभ मेले के पहले प्रयागराज रामबाग स्टेशन की तस्वीर पूरी तरह से बदली गई पर यहां तमाम समस्याएं अब भी बरकरार हैं। लिफ्ट सजावट की वस्तु बनकर रह गई है। स्टेशन के फुट ओवरब्रिज पर चढ़ने के लिए सभी प्लेटफॉर्म पर लिफ्ट तो लगाई गई हैं, लेकिन ये अक्सर बंद रहती हैं।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के रामबाग रेलवे स्टेशन पर लगी लिफ्ट शोपीस बन चुकी है। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ मेले के पहले प्रयागराज रामबाग स्टेशन की तस्वीर पूरी तरह से बदली गई पर यहां तमाम समस्याएं अब भी बरकरार हैं। लिफ्ट सजावट की वस्तु बनकर रह गई है। स्टेशन के फुट ओवरब्रिज पर चढ़ने के लिए सभी प्लेटफॉर्म पर लिफ्ट तो लगाई गई हैं, लेकिन ये अक्सर बंद रहती हैं। बुजुर्ग और दिव्यांग यात्रियों को भारी सामान लेकर सीढ़ियां चढ़ने के लिए मजबूर होना पड़ रहा। जिस कायाकल्प का शोर मचा था, उसकी हकीकत यह है कि नवनिर्मित फुट ओवरब्रिज की सीढ़ियों पर लगे ग्रेनाइट पत्थर टूटने लगे हैं। मलाकराज साइड स्थित प्लेटफॉर्म-सात पर बाउंड्री नहीं बन सकी। यहां शेड लगाकर घेरा किया गया है।

विज्ञापन


इसी तरह रामबाग स्टेशन के प्लेटफॉर्म-4 की बात करें तो यहां शेड का नामोनिशान नहीं है। इससे यात्री खुले आसमान के नीचे खड़े होने के लिए मजबूर रहते हैं। रेलवे प्रशासन का कहना है कि इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल माघ मेले में ही होता है। इतना ही नहीं, इस प्लेटफॉर्म की ऊंचाई बहुत कम है। वहीं, प्लेटफॉर्म-7 की बात करें तो इसका भी अधिकांश हिस्सा खुला है। दैनिक यात्री मनोज पांडेय का कहना है कि स्टेशन पर लिफ्ट और अन्य आधुनिक सुविधाएं केवल कागजों पर ही दुरुस्त हैं। 

विज्ञापन

रामबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर पांच और छह के प्रयागराज जंक्शन छोर पर नहीं लगा है शेड। - फोटो : अमर उजाला।
अप और डाउन की 37 ट्रेनों का नहीं है स्टेशन पर ठहराव, दोपहर में सन्नाटा

शहर के बीच में होने के बावजूद रामबाग स्टेशन उपेक्षा का शिकार है। यहां से गुजरने वाली अप और डाउन की 37 ट्रेनों का ठहराव नहीं है। स्थानीय व यात्री लंबे समय से मांग कर रहे हैं कि सुबह रामबाग से गोरखपुर के लिए एक सीधी ट्रेन चले पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। स्टेशन पर मात्र 26 ट्रेनों का ही ठहराव है। इससे यहां दिनभर सन्नाटा रहता है।

लिफ्ट बारे में स्टेशन प्रशासन से जानकारी ली जाएगी। प्रयास है कि यात्रियों को यह सुविधा मिले। प्लेटफॉर्म पर शेड को लेकर भी उचित निर्णय लिया जाएगा। - अशोक कुमार, पीआरओ वाराणसी मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें