इलाहाबाद। श्री वाल्मीकि महापंचायत की ओर से शनिवार को वाल्मीकि मंडान मेले की शुरूआत हुई। मेले का उद्घाटन नंदलाल वाल्मीकि ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता प्रबल प्रताप बाभी ठाकुर , अध्यक्षता कर रहे पंचायत के सरपंच प्रदीप कुमार ने मेले के औचित्य पर प्रकाश डाला।
श्री जाहर वीर गोगा चौहान की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय मेला रात नौ बजे से शुरू हुआ जो रविवार की रात आठ बजे तक चलेगा। इस मौके पर प्रदीप कुमार विनोद, शिवशंकर वाल्मीकि, ऋषि कुमार, श्रीप्रकाश आदि मौजूद रहे।
श्रीवाल्मीकि बिग्रेड महापंचायत की ओर से भी गोगा चौहान की स्मृति में थार्नहिल रोड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में अखंड रामायण का पाठ किया गया और मेले की शुरूआत की गई। पंचायत की ओर से रविवार को पूजा अर्चना के बाद पोलो ग्राउंड के बाहर गुरु की छड़ी स्थापित की जाएगी। मंदिर प्रबंधक रवींद्र कुमार शाही ने बताया कि शाम चार बजे भंडारे का आयोजन किया गया है।