कुलभास्कर आश्रम पीजी कॉलेज के हॉस्टल में अव्यवस्था से छात्रों में नाराजगी है। नलकूप कई दिनों से काम नहीं कर रहा है और पूछा हॉस्टल एक हैंडपंपर पर निर्भर है।
छात्रों का आरोप है कि कॉलेज के विकास के लिए करोड़ों रुपये आते हैं लेकिन हॉस्टल में अव्यवस्था का बोलबाला है। छात्रों का कहना है के हॉस्टल में वाटर कूलर नहीं है। छत का प्लास्टर उखड़कर गिरने लगा है। हॉस्टल में कोई गार्ड भी नहीं है। हॉस्टल में तकरीबन सौ छात्र रहते हैं। नलकूप कई दिनों से काम नहीं कर रहा है, सो पानी की सप्लाई ठप है। ऐसे में छात्रों को हैंडपंप से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। छात्रों ने कॉलेज प्रशासन से इसकी शिकायत भी की लेकिन कोई राहत नहीं मिली।