फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: फर्जी वसीयत तैयार कर हड़प ली सारी संपत्ति, एफआईआर

Mon, 22 Dec 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाके में एक जालसाज ने एक व्यक्ति के मरने के बाद उसका फर्जी दस्तावेज तैयार कर फर्जी वसीयत के जरिए सारी संपत्ति अपने नाम करा ली। शिकायत की जांच के बाद ग्राम पंचायत अधिकारी ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम बसदेया (बरईपुर) निवासनीय मीना कुमारी का कहना है कि उनके पिता राम अभिलाष की 24 अक्तूबर 2022 को मृत्यु हो गई थी। आरोप है कि उसके पड़ोसी ने पिता के मरने के एक माह बाद फर्जी कूटरचित, दस्तावेज तैयार कर चल अचल संपत्ति का अपने नाम वसीयत करा लिया।
मीना कुमारी का आरोप है कि जब उसे पता चला तो उसने इसकी शिकायत तहसील दिवस में की। जिसकी जांच ग्राम विकास अधिकारी जिया कुशवाहा ने की तो मामला सही साबित हुआ। इसके बाद ग्राम विकास अधिकारी जिया कुशवाहा ने मऊआइमा थाने में आरोपी धर्मेंद्र कुमार निवासी बसदेया (बरईपुर) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। मऊआइमा इंस्पेक्टर पंकज अवस्थी ने बताया कि राम पंचायत अधिकारी जिया कुशवाहा ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। विवेचना के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें