फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों की सुरक्षा को उठाए जाएंगे हर संभव कदम

Sun, 19 Apr 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे के राज्यपाल राम नाईक  तीमारदारों के हमले में घायल गैस्ट्रोलॉजिस्ट डॉ. रोहित गुप्ता एवं उनके परिजनों से शनिवार को मिले। राज्यपाल ने डॉ. रोहित का हालचाल लिया और परिजनों को सुरक्षा मुहैया कराने का आश्वासन भी दिया। राज्यपाल ने कहा कि इस संबंध में उन्होंने पुलिस महानिदेशक को आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

राज्यपाल ने बताया कि वह इस संबंध में मुख्यमंत्री से भी वार्ता करेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य के सभी डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। मरीजों के इलाज में आने वाली दिक्कतों को दूर करने का भी प्रयास किया जाएगा। इस दौरान डॉक्टराें ने राज्यपाल को मरीजों के इलाज में आने वाली दिक्कतों से भी रूबरू कराया।


राज्यपाल के आगमन के मद्देनजर डॉ. रोहित गुप्ता के जार्जटाउन स्थित आवास पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
बता दें कि सराय आकिल के पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र प्रताप जायसवाल की इलाज के दौरान मौत होने के बाद उनके तीन बेटों ने कई साथियों संग डॉ. गुप्ता पर जानलेवा हमला कर दिया था। हमले में डॉ. गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद शहर के तमाम नर्सिंगहोम संचालक एवं डॉक्टर तीन दिन की हड़ताल पर चले गए थे, जिससे मरीजों-तीमारदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था। आखिरकार आरोपी हमलावरों के खिलाफ मुकदमा एवं गिरफ्तारी के बाद डॉक्टरों ने आंदोलन समाप्त किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें