फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुरंगी प्रस्तुतियों ने सभी को बांधा

Fri, 17 Jun 2016 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
गीत संगीत पर झूमे लोग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
भोर एक सृजन संस्था और एसआर क्रियेशन की ओर से कोरल क्लब में संचालित कार्यशाला के समापन पर बृहस्पतिवार को हुईं बहुरंगी प्रस्तुतियां सभी को मुग्ध करती रहीं।  प्रतिभागियों ने सीखी गई विधाओं की शानदार प्रस्तुति देकर सभी को पूरे समय तक बांधे रखा। संयोजक और सुपरिचित गजल गायक आशुतोष श्रीवास्तव की देखरेख में बच्चों ने भजन ‘श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी’, सावन गीत ‘मैं होती एक मोरनी’, गजल‘सुना था कि वो आएंगे अंजुमन में’ सुनाकर सभी को सम्मोहित किया।
विज्ञापन


 कृति श्रीवास्तव-उज्ज्वल केसरवानी की देखरेख में प्रतिभागियों ने ‘सारी-सारी‘ और ‘सुन माहिया’ गीतों पर नृत्य करके तालियां बटोरीं। शानू राज के निर्देशन में गिटार पर बच्चों ने फिल्मी गीतों की धुनें बजाईं। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड होल्डर सोनी चौरसिया और मार्निंग वॉकर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक जैन ने कार्यशाला की जरूरत बताई और प्रस्तुतियों को सराहा। संचालन संतोष पांडेय और धन्यवाद ज्ञापन संस्था सचिव श्वेता श्रीवास्तव, सुब्रत देवनाथ और मनोज पांडेय ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी पीएस बिष्ट, विशिष्ट अतिथि इलाहाबाद संग्रहालय निदेशक राजेश पुरोहित, द्वारिका हास्पिटल निदेशक डॉ.सुशील सिन्हा, उपमुख्य कार्मिक अधिकारी आरके गुप्ता, आकाशवाणी इलाहाबाद के कार्यक्रम अधिशासी लोकेश शुक्ला एवं समाजसेवी राजू जायसवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें