फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम विवाह करके घर लौटे प्रेमी युगल की तलाश में पहुंची अलीगढ़ पुलिस, जमकर हुआ हंगामा

Sun, 08 Nov 2020 11:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
अलीगढ़ से आकर राजरूपपुर में रह रहे युवक-युवती की तलाश में शनिवार रात अलीगढ़ पुलिस आ धमकी। इसके बाद हंगामा हो गया। युवक की सूचना पर धूमनगंज पुलिस भी पहुंच गई। तब पता चला कि दोनों ने शादी कर ली है, जिस पर अलीगढ़ पुलिस लौट गई। 
विज्ञापन


अलीगढ़ जिले के रामनगर का रहने वाले युवक व युवती एक-दूसरे से प्रेम करते हैं। घरवाले तैयार नहीं थे, जिस पर कुछ दिन पहले दोनों घर से निकल भागे। इसके बाद युवती के घरवालों ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। दोनों के धूमनगंज के राजरूपपुर में छिपे होने की सूचना पर शनिवार रात युवती के घरवाले व अलीगढ़ पुलिस कालिंदीपुरम में पहुंचे, जहां वह युवती को जबरन साथ ले जाने लगे।

इसी दौरान युवक के सूचना देने पर धूमनगंज पुलिस पहुंच गई। पूछताछ में युवती ने बताया कि वह बालिग है और उसने अपनी मर्जी से युवक से शादी की है। इसके बाद अलीगढ़ पुलिस को वापस लौटना पड़ा। धूमनगंज पुलिस ने बताया कि युवती का कहना है कि वह खुद कोर्ट में जाकर बयान देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें