फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hurun Global Rich List 2022 : ग्लोबल हुरुन रिचलिस्ट में शुमार हुआ अलख पांडेय फिजिक्सवाला का नाम

Sat, 24 Sep 2022 01:36 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अलख पांडेय को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए जाना जाता है। पढ़ाने के अपने अलग अंदाज के लिए वह पूरे देश के छात्रों में लोकप्रिय हैं और उनकी अलग पहचान बन चुकी है। अलख पांडेय मूल रूप से प्रयागराज के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
alakh pandey physics wallah - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंटरनेशनल हुरुन रिचलिस्ट में प्रयागराज के अलख पांडेय फिजिक्सवाला को स्थान मिला है। इस लिस्ट में यूपी के 25 रईसों के नाम शामिल हैं। अलख पांडेय का नाम पहली बार इस लिस्ट में शामिल किया गया है। उनकी स्टार्टअप कुछ दिन पहले ही 8000 करोड़ रुपये की यूनिकॉर्न लिस्ट में शामिल हुई थी। अलख पांडेय को फिजिक्सवाला के नाम से भी जाना जाता है। वह फिजिक्सवाला के संस्थापक और सीईओ हैं। 

विज्ञापन



अलख पांडेय को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए जाना जाता है। पढ़ाने के अपने अलग अंदाज के लिए वह पूरे देश के छात्रों में लोकप्रिय हैं और उनकी अलग पहचान बन चुकी है। अलख पांडेय मूल रूप से प्रयागराज के रहने वाले हैं। बचपन में उनकी पारिवारिक स्थित ठीक नहीं थी। पिता सतीश पांडेय और माता रजत पांडेय और एक बहन अदिति हैं। बच्चों को पढ़ाने के लिए उनके पिता को अपना घर तक बेचना पड़ा था। 

विज्ञापन

अलख पांडेय की पढ़ाई प्रयागराज से ही विशप जॉनसन स्कूल से हुई थी। उन्हें हाईस्कूल में 91% और 12वीं में 93.5% अंक मिले थे। धीरे धीरे घर की आर्थिक स्थिति को समझते हुए उन्होंने स्कूल के समय से ही अपने से छोटे बच्चों को पढ़ाना शुरु कर दिया था। कुछ समय बाद उन्होंने एक कोचिंग में पढ़ाना शुरू कर दिया। 



साल 2020 में कोरोना के समय लगे लॉक डाउन में नीट और जेईई जैसे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को इसका बहुत लाभ हुआ साथ ही यूट्यूब चैनल भी काफी लोकप्रिय हुआ। इसी साल अलख पांडेय ने प्रतीक माहेश्वरी के साथ मिलकर फिजिक्सवाला प्राइवेट लिमिटेड के रूप में बतौर कंपनी रजिस्टर कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें