फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से खुल सकता है अक्षयवट मंदिर 

Fri, 19 Jun 2020 01:24 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
किला  स्थित अक्षयवट मंदिर शनिवार 20 जून से खुल सकता है। बृहस्पतिवार को परेड स्थित माघ मेला कार्यालय में प्रयागराज मेला प्राधिकरण की बैठक में किला के अंदर अक्षयवट एवं यमुना किनारे मनकामेश्वर मंदिर खोले जाने को लेकर चर्चा हुई। अक्षयवट को लेकर सेना ने स्पष्ट  किया कि वहां सोशल डिस्टेसिंग होनी चाहिए। हालांकि अक्षयवट खोले जाने के पूर्व सेना और प्रशासन की एक संयुक्त टीम वहां का निरीक्षण भी करेगी। 
विज्ञापन


कमिश्नर आर रमेश कुमार की अध्यक्षता में मेला प्राधिकरण की आठवीं बोर्ड बैठक हुई बैठक में सेना कोविड-19 की वजह से मनकामेश्वर मंदिर अभी खोले जाने से इंकार कर दिया। वहीं अक्षयवट को लेकर जिला प्रशासन की ओर से एक कमेटी का गठन करने की बात कही। ताकि संगम में आने वाले श्रद्धालुओं  को कोविड-19 संबंधी सभी नियमों का अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए 20 जून से अक्षयवट मंदिर खोला जा सके।  

बैठक में मेला क्षेत्र में सर्विलेंस बढ़ाने के उद्देश्य से कैमरा लगाने पर भी चर्चा हुई। इस दौरान बोर्ड की सातवीं बैठक जो 13 मार्च को हुई थी उसके निर्णय के अनुपालन की समीक्षा भी की गई। बैठक में मेला प्राधिकरण के विभिन्न कार्य के लिए बजट प्रावधान, आय और व्यय, जल पुलिस के लिए उपलब्ध  जल सुरक्षा संसाधन, स्वच्छ कुंभ कोष के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर विचार हुआ।  
विज्ञापन


कमिश्नर ने कहा कि मेले में विभिन्न विभाग मिल कर काम करते हैं, इसलिए किसी तरह की संवादहीनता विभागों के बीच नहीं होनी चाहिए। बैठक में नए एसएसपी अभिषेक दीक्षित का स्वागत भी किया गया। इस दौरान आईजी केपी सिंह,  डीएम भानु चंद्र गोस्वामी, नगर आयुक्त रवि रंजन, सीईओ छावनी परिषद माने अमित कुमार बाबुराव, एडीएम सिटी अशोक कनौजिया,  कर्नज जीएस मनीष कुमार, एसडीएम  करछना आकांक्षा राणा, सचिव पीडीए दयानंद प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें