फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: स्टेशनरी रूम में कुत्ता बंद होने पर अखिलेश ने ली चुटकी, कहा-हाई सिक्योरिटी का ये हाल है, बाकी का क्या कहना

Tue, 28 May 2024 11:32 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज के मुंडेरा मंडी में मेजा विधानसभा क्षेत्र के कमरे में कुत्ता बंद होने पर अखिलेश यादव ने चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि हाई सिक्योरिटी का ये हाल है, बाकी का क्या कहना है। सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट के बाद सपाई कलक्ट्रेट पहुंचे। कहा कि सीसीटीवी इन्वर्टर से जोड़ें जाएं।
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज के मुंडेरा मंडी में मेजा विधानसभा क्षेत्र के कमरे में चुनावी प्रपत्रों के साथ एक कुत्ते के बंद होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर अमर उजाला में छपी खबर को पोस्ट करते हुए लिखा कि हाई सिक्योरिटी का ये हाल है, बाकी का क्या कहना? 
विज्ञापन


ध्यान से दिखवा लें कहीं किसी बदनीयत से कोई आदमी तो अंदर नहीं है। उनकी यह पोस्ट सियासी गलियारे में चर्चा का विषय बनी है। सपा मुखिया की पोस्ट के बाद तमाम सपा नेता कलक्ट्रेट पहुंच गए। इस दौरान वहां मुख्य राजस्व अधिकारी से मिलकर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे को इन्वर्टर से जोड़ने की मांग की।

सपा नेताओं ने कहा कि गर्मी के मौसम में विद्युत आपूर्ति बाधित होने से सीसीटीवी कैमरे भी बंद हो जाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि इनको इन्वर्टर से जोड़ा जाए, ताकि लाइट जाती है तब भी ये बंद न हों। वहां जनरेटर की व्यवस्था हो। कहा गया कि रविवार को भी विद्युत आपूर्ति कुछ देर के लिए ठप हुई थी। सपाइयों ने कहा कि जिस स्थान पर ईवीएम रखी हैं, वहां रोशनी के पर्याप्त इंतजाम हो।
विज्ञापन


सपा नेताओं ने मुख्य राजस्व अधिकारी पंकज कुमार से कहा कि स्ट्रॉन्ग रूम की रखवाली के लिए प्रत्येक विधानसभा से कम से कम तीन कार्यकर्ताओं को पास जारी किए जाएं। इस दौरान पास की मांग को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम नजूल से भी मुलाकात की। सपा मीडिया प्रभारी दान बहादुर मधुर ने बताया कि आज महज नौ लोगों के पास जारी हो सके हैं। 

कहा कि 12 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मात्र नौ कार्यकर्ताओं के पास अपर्याप्त हैं। उन्होंने बताया कि मुख्य राजस्व अधिकारी को उक्त मांगों का एक ज्ञापन भी सौंपा गया है। इस दौरान सपा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

स्टेशनरी रूम में कुत्ता बंद होने की जांच एडीएम राजस्व को
 मुंडेरा मंडी परिसर में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सील स्टेशनरी रूम में कुत्ता बंद होने के मामले की जांच एडीएम वित्त एवं राजस्व विनय कुमार सिंह को दी गई है। उन्होंने जांच भी शुरू कर दी है। साथ ही मेजा के एआरओ से पूरी रिपोर्ट मांगी है।

 

मतदान के बाद चुनाव से संबंधित दस्तावेज रखते शनिवार को मेजा के स्टेशनरी रूम में एक कुत्ता भी बंद हो गया था। चिल्लाने के बाद प्रत्याशियों की मौजूदगी में रविवार की रात सवा दस बजे उसे बाहर निकाला गया। हालांकि, किसी तरह के दस्तावेज को तो क्षति नहीं पहुंची है, लेकिन हाई सिक्योरिटी के बीच इस तरह से कुत्ते के बंद होने से सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। 
 

डीएम नवनीत सिंह चहल ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच अधिकारी एडीएम वित्त एवं राजस्व ने रिपोर्ट मांगी है। सीडीओ का कहना है कि लापरवाही करने वाले अफसर और कर्मचारी की जिम्मेदारी तय करने के साथ कार्रवाई की जाएगी।

 

बिजली जाने से स्ट्रॉन्ग रूम के कैमरे बंद, ललितेश ने की शिकायत
मुंडेरा मंडी परिसर स्थित स्ट्रॉन्ग रूम की रविवार रात बिजली जान से कैमरे भी बंद हो गए। इस पर सपा ने ज्ञापन देकर कैमरों को इन्वर्टर से जोड़ने की मांग की है। वहीं, भदोही से टीएमसी प्रत्याशी ललितेश पति त्रिवाठी ने एक्स पर पोस्ट कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

एक्स पर पोस्ट किया है कि प्रतापपुर और हंडिया की ईवीएम मुंडेरा मंडी के स्ट्रॉन्ग रूम में रखी हैं, जिसका रात में कैमरा बंद हो गया है। कृपया तुरंत संज्ञान लेकर कार्रवाई करें। उन्होंने जाली के पीछे लगे कैमरे की स्थिति को लेकर भी आपत्ति जताई है। सुरक्षा बाउंड्री नहीं होने का आराेप लगाया है। ललितेश ने इससे संबंधित वीडियो भी अपलोड किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें