फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थ नाथ बोले : अखिलेश यादव ने अपनी बुआ के भी छूए थे पैर, उसके बाद क्या हुआ सबको पता है

Fri, 02 Dec 2022 07:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अपने आवास पर संवाददाताओं से मुखातिब सिद्धार्थ नाथ ने रामपुर की चुनावी सभा में अखिलेश यादव द्वारा बीजेपी सरकार पर बदले की भावना से कार्रवाई करने के लगाए गए आरोपों और अपनी सरकार बनने पर बदले की कार्यवाई करने के बयान पर कहा कि वह मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं।
विज्ञापन
Prayagraj News : सिद्धार्थनाथ सिंह। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा चाचा शिवपाल के पैर छूने पर शुक्रवार का तंज कसा। उन्होंने कहा कि चुनाव बाद चाचा कहां होंगे और भतीजे कहां होंगे, इसकी खबर सबको है। सिद्धार्थ नाथ ने कहा कि अखिलेश ने तो वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के पूर्व अपनी बुआ (मायावती) के भी पैर छुए थे। उसके बाद क्या हुआ यह सबको पता है।

विज्ञापन



अपने आवास पर संवाददाताओं से मुखातिब सिद्धार्थ नाथ ने रामपुर की चुनावी सभा में अखिलेश यादव द्वारा बीजेपी सरकार पर बदले की भावना से कार्रवाई करने के लगाए गए आरोपों और अपनी सरकार बनने पर बदले की कार्यवाई करने के बयान पर कहा कि वह मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं। उनकी सरकार वर्ष 2017, 2019 और 2022 में भी नहीं बनी। आगे भी उनकी सरकार नहीं बनेगी।


इस दौरान अखिलेश यादव द्वारा सूबे के दोनो डिप्टी सीएम को सौ-सौ विधायक लाने पर सीएम बनाए जाने की पेशकश किए जाने पर तंज कसते हुए सिद्धार्थ नाथ ने कहा कि अखिलेश यादव यूपी में रहते हैं। यह भगवान राम और भगवान कृष्ण की भूमि है। अगर अखिलेश यादव ने रामायण पढ़ी होती तो उन्हें मालूम पड़ता कि भगवान राम से लक्ष्मण और भरत को अलग नहीं किया जा सकता है। सिद्धार्थ नाथ सिंह ने साफ तौर पर सीएम योगी को राम और दोनों डिप्टी सीएम को लक्ष्मण और भरत बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें