अमर उजाला की ओर से प्रकाशित खबर पर अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है। साथ ही भविष्य में राजा हर्षवर्धन की प्रतिमा को उसके मूल स्थान पर ससम्मान पुनर्स्थापित करने का संकल्प लिया है। अब यह तो समय तय करेगा कि हर्षवर्धन की प्रतिमा कहां रहेगी, लेकिन अखिलेश यादव के ट्वीट के बाद इस पर हर्षवर्धन की प्रतिमा पर सियासत शुरू हो गई है।
दो दिन पहले महाकुंभ द्वार से महादानी हर्षवर्धन की प्रतिमा हटाने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सवाल उठाए हैं। साथ ही ट्वीट कर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए भविष्य में प्रतिमा को पुनर्स्थापित करने का संकल्प लिया है।
बीते बृहस्पतिवार की रात मेला प्रशासन के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने अलोपीबाग तिराहे पर लगी सम्राट हर्षवर्धन की प्रतिमा को विस्थापित कर सीएमपी चाैराहे पर स्थापित कराया था। साथ ही अलोपीबाग में बन रहे आरओबी के नीचे आने का हवाला दिया गया था। भले ही सरकार ने इसे विकास कार्यों के लिए विस्थापित किया था, लेकिन कुंभ में अपना सारा खजाना दान करने वाले हिंदू सम्राट की प्रतिमा विस्थापन पर लोगों ने सवाल उठाए थे।
विज्ञापन
इस संबंध में अमर उजाला की ओर से प्रकाशित खबर पर अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है। साथ ही भविष्य में राजा हर्षवर्धन की प्रतिमा को उसके मूल स्थान पर ससम्मान पुनर्स्थापित करने का संकल्प लिया है। अब यह तो समय तय करेगा कि हर्षवर्धन की प्रतिमा कहां रहेगी, लेकिन अखिलेश यादव के ट्वीट के बाद इस पर हर्षवर्धन की प्रतिमा पर सियासत शुरू हो गई है।
भाजपा समर्थक विकास कार्यों के लिए प्रतिमा को हटाना जरूरी बता रहे हैं। उनका कहना है कि चाैराहे पर प्रतिमा की वजह से जाम की स्थिति बनी रहती थी। वहीं दूसरी ओर सपाई अखिलेश यादव के सुर में सुर मिलाते नजर आ रहे हैं।