फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर निर्माण के ट्रस्ट में योगी आदित्यनाथ को शामिल किया जाए: महंत नरेंद्र गिरी

Tue, 12 Nov 2019 06:06 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद राम मंदिर के निर्माण के लिए संगम नगरी प्रयागराज से केंद्र सरकार की ओर से गठित होने वाले ट्रस्ट में सीएम योगी आदित्यनाथ को शामिल करने की मांग उठी है। साधु संतों की सर्वोच्च संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी ने गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ को ट्रस्ट में शामिल करने की मांग की है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि राम मंदिर आंदोलन में गोरखनाथ पीठ के महंत और सीएम योगी के गुरु ब्रह्मलीन अवैद्यनाथ महाराज का बहुत बड़ा योगदान रहा है। महंत नरेंद्र गिरी ने योगी आदित्यनाथ को सीएम होने के नाते नहीं बल्कि गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर की हैसियत से राम मंदिर के ट्रस्ट में शामिल किए जाने की मांग की है। 

महंत नरेंद्र गिरी ने राम मंदिर ट्रस्ट में सनानत धर्म के अलावा किसी दूसरे धर्मावलंबी को सदस्य बनाये जाने पर भी कड़ा एतराज जताया है। उन्होंने कहा है कि सैकड़ों वर्षों के लंबे संघर्षों के बाद अयोध्या विवाद का सुप्रीम कोर्ट से हल निकला है। उन्होंने कहा है कि इस ट्रस्ट में किसी दूसरे धर्म के व्यक्ति को शामिल करना कतई उचित नहीं है। 
विज्ञापन


इससे भविष्य में फिर से विवाद की स्थिति आ सकती है। उन्होंने ट्रस्ट में चारों पीठों के शंकराचार्यों, चारों रामानंदाचार्यों के साथ ही अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पदेन अध्यक्ष और महामंत्री को शामिल करने की मांग की है। इसके साथ ही राम मंदिर आंदोलन से जुड़े दूसरे साधु संतों को भी ट्रस्ट के साथ जोड़े जाने की बात कही है। महंत नरेंद्र गिरी ने कहा है कि लेकिन इस ट्रस्ट में किसी दूसरे धर्म के व्यक्ति को जोड़ना गलत होगा और अखाड़ा परिषद ऐसे हर कदम का पुरजोर विरोध करेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें