फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार के बाद अजीत समर्थकों ने काटा बवाल, बमबाजी

Sat, 01 Oct 2016 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय - फोटो : Getty
विज्ञापन
 इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव परिणाम आने के बाद 95 वोट से हारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अजीत यादव विधायक के समर्थकों ने जमकर बवाल काटा। आरएएफ और पुलिस ने हंगामा कर रहे छात्रों को खदेड़ा तो छात्रों ने पुलिस पथराव के बीच बमबाजी और फायरिंग भी की। इसके बाद पुलिस ने छात्रों की भीड़ को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। उपद्रवी छात्र एलनगंज और चर्चलेन मोहल्ले की ओर पथराव करते हुए भागे। पुलिस देररात तक बवाल काट रहे छात्रों को खदेड़ती रही। बवाल की आशंका देखते हुए विवि के आसपास भारी पुलिस बल के साथ आरएएफ को तैनात किया गया। उधर, यूनियन हॉल के पास भी परिणाम आने के बाद कई बम फूटे। लाठीचार्ज और पथराव में छह लोग जख्मी भी हुए हैं।
विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर में अजीत यादव विधायक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रत्याशी रोहित मिश्र से 95 वोट से पिछड़ गए। अजीत यादव और उनके समर्थकों ने दोबारा मतगणना की मांग की लेकिन विवि प्रशासन इसके लिए तैयार नहीं हुआ तो अजीत समर्थकों के  साथ लाइब्रेरी गेट के सामने धरने पर बैठ गए। विवि प्रशासन पर धांधली का आरोप लगाते हुए नारेबाजी और हंगामा करने लगे। हंगामा बढ़ता देख आरएएफ और पुलिस ने मोर्चा संभाला। पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। पुलिस ने अंधेरे में छात्रों को दौड़ाकर पीटना शुरू किया तो भगदड़ मच गई। छात्रों ने भी जवाब में पुलिस पथराव किया तो फोर्स गुस्सा और भड़क उठा। पुलिस ने हॉस्टलों और सड़क पर दौड़ाकर छात्रों को पीटा। उधर परिणाम के बाद हॉस्टलों में भी बमबाजी और फायरिंग हुई। यूनियन हाल के पास आधा दर्जन से अधिक बम के धमाके हुए। छात्रों के बवाल के चलते कटरा, एलनगंज, चर्चलेन और कर्नलगंज के लोग रातभर दहशत में रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें