कब चलेगा ब्लॉक प्रमुख के घर पर बुलडोजर
अजय राय ने आरोप लगाया कि भाजपा और सीएम योगी के संरक्षण में भाजपा ने के नेता खुलेआम लोगों को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर गोली मार रहे हैं। इनके घर पर बुलडोजर कब चलेगा। अब तक न इनका हाफ एनकाउंटर या फुल इनकाउंटर हुआ। सीएम योगी प्रदेश में जंगलराज को बढ़ावा दे रहे हैं। कहा कि जल्द से जल्द आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की जानी चाहिए और जीरो टॉलरेंस के तहत आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
आरोपी ब्लॉक प्रमुख की दिखाई तस्वीर
अजय राय ने मोबाइल में भाजपा नेता की तस्वीर दिखाते हुए कहा, यही वो शख्स है जिसने पट्टी में रजिस्ट्री कार्यालय के बाहर सड़क पर दौड़ाकर दोनों भाइयों को गोली मारी। अब तक गिरफ्तारी हुई है न ही आरोपी के घर पर बुलडोजर चला है। भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जीरो टॉलरेंस सिर्फ कागजों तक सीमित है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके आने की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन ने घायल भाइयों में से एक का जल्दबाजी में ऑपरेशन कर डिस्चार्ज कर दिया।
हाफ एनकाउंटर या फुल एनकाउंटर की कार्रवाई कब होगी?
अजय राय ने सरकार से सवाल किया, क्या बुलडोजर सिर्फ विपक्षियों के घर चलाने के लिए है? जब भाजपा नेता खुलेआम गोली चला रहे हैं तो उनके खिलाफ हाफ एनकाउंटर या फुल एनकाउंटर कब होगा? उन्होंने मांग की कि आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई हो और सरकार को यह साबित करना होगा कि उसका बुलडोजर अपराधियों पर भी चलता है, न कि सिर्फ राजनीतिक विरोधियों पर।