फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट : प्रयागराज की सभी फ्लाइटों का 27 से बदलेगा समय, मुंबई, इंदौर, बंगलुरु के लिए अब इतने बजे मिलेगी उड़ान

Tue, 22 Mar 2022 01:54 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

समर शेड्यूल अक्तूबर 2022 तक लागू रहेगा। इस दौरान प्रयागराज से लखनऊ के लिए तीन वर्ष के अंतराल के बाद एक बार फिर से सीधी फ्लाइट भी रविवार से शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन
prayagraj news : प्रयागराज एयरपोर्ट। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज से चलने वाली सभी फ्लाइट का समय रविवार 27 मार्च से बदलने जा रहा है। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए ) द्वारा समर शेडयूल लागू किए जाने की वजह से यहां से आने एवं जाने वाली तकरीबन सभी फ्लाइट का समय बदल जाएगा।

विज्ञापन




समर शेड्यूल अक्तूबर 2022 तक लागू रहेगा। इस दौरान प्रयागराज से लखनऊ के लिए तीन वर्ष के अंतराल के बाद एक बार फिर से सीधी फ्लाइट भी रविवार से शुरू होने जा रही है। हालांकि पिछले कई माह से निरस्त चल रही कोलकाता फ्लाइट के पुन: संचालन की तिथि समर शेड्यूल में नहीं  है। 



डीजीसीए के समर शेड्यूल के हिसाब से अब दिल्ली के लिए प्रयागराज से उपलब्ध उड़ान शाम की बजाय दोपहर में यात्रियों को उपलब्ध होगी। अभी दिल्ली के लिए एलाइंस और इंडिगो की उड़ान शाम को ही उपलब्ध है, लेकिन 27 से उक्त उड़ान शाम की बजाय दोपहर में ही यात्रियों को उपलब्ध हो जाएगी। इसी तरह मुंबई उड़ान दिन में 1.40 की जगह 2.30 बजे, बंगलुरु उड़ान सुबह 11.30 की जगह दिन में 3.30 बजे यहां से उड़ान भरेगी।

विज्ञापन

इंदौर के लिए अब सवा दस बजे ही मिलेगी प्लेन

प्रयागराज से इंदौर के लिए फ्लाइट दिन में 12.10 की जगह 10.15 बजे ही उपलब्ध होगी। भोपाल फ्लाइट भी दोपहर 2.50 की जगह सुबह 11.40 बजे यहां से उड़ान भरेगी। इसी  तरह अन्य फ्लाइट के समय भी बदलाव किया गया है। हालांकि एलाइंस एयर की बिलासपुर फ्लाइट के समय में बदलाव नहीं हुआ है। एलाइंस की दिल्ली से आने वाली फ्लाइट भी पहले की तरह सुबह ही आएगी। 
विज्ञापन

27 से शुरू होगी लखनऊ फ्लाइट 
प्रयागराज-लखनऊ फ्लाइट का संचालन निजी विमानन कंपनी इंडिगो द्वारा रविवार 27 मार्च से शुरू किया जा रहा है।  यहां से शाम 4.25 बजे फ्लाइट रवाना होगी जो 5.10 बजे लखनऊ पहुंच जाएगी। इसी तरह लखनऊ से यह फ्लाइट सुबह 7.40 बजे चलकर 8.45 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें