उधर नॉन शेड्यूल या चार्टर विमानों की बात करें तो महाकुंभ में 11 जनवरी से 26 फरवरी के मध्य 1775 विमानों से 5356 यात्रियों का आवागमन हुआ। महाकुंभ के दौरान 25 फरवरी को प्रयागराज एयरपोर्ट प्रदेश में सर्वाधिक यात्रियों एवं विमानों की आवाजाही वाला एयरपोर्ट भी बना। इस दौरान यहां 166 शेड्यूल और 96 नॉन शेड्यूल विमानों से 27673 यात्रियों की आवाजाही हुई। 25 को लखनऊ एयरपोर्ट में 22 हजार तो वाराणसी में तकरीबन 15 हजार यात्रियों की ही आवाजाही हुई थी।
‘ प्रयागराज एयरपोर्ट में महाकुंभ के दौरान 5.59 लाख यात्रियों का आवागमन हुआ। यहां यात्रियों के तमाम इंतजाम किए गए। टर्मिनल में भीड़ बढ़ी तो बाहर एक बड़ा जर्मन हैंगर पंडाल लगाया गया।’ - मुकेश कुमार उपाध्याय, निदेशक, प्रयागराज एयरपोर्ट।