फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : वायुसेना मुख्यालय की अनुमति के बाद ही रात में शुरू होगा विमानों का आवागमन

Wed, 21 Feb 2024 11:43 AM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

रात में विमानों की आवाजाही के लिए एयरपोर्ट मुख्यालय ने तैयारी शुरू कर दी है। इस संबंध में एयपोर्ट अथॉरिटी की हुई बैठक में सांसद केशरी देवी ने कहा कि वह जल्द ही रक्षामंत्री से मुलाकात कर विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराएंगी। 
विज्ञापन
एयरपोर्ट अथॉरिटी की बैठक में सांसद केशरी देवी का स्वागत करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ के पूर्व प्रयागराज एयरपोर्ट में रात के समय विमानों की आवाजाही अब वायुसेना मुख्यालय की अनुमति के बाद ही हो सकेगी। इसके लिए प्रयागराज विमानपत्तन सलाहकार समिति की ओर से वायुसेना मुख्यालय को पत्र भी भेजा जाएगा। ताकि महाकुंभ के पूर्व यहां रात के समय विमानों की आवाजाही हो सके। इतना ही नहीं खराब मौसम में भी विमानों की आवाजाही हो इसके लिए यहां कैट थ्री लाइट लगाने का भी प्रस्ताव दिया जाएगा। यह निर्णय मंगलवार को प्रयागराज विमानपत्तन सलाहकार समिति की सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में लिया गया।

विज्ञापन


सांसद केशरी देवी पटेल की अध्यक्षता में हुई बैठक में तमाम मुद्दों पर चर्चा की गई। सदस्य शिवशंकर सिंह, धनंजय सिंह के रात के समय विमानों के आवागमन की मांग करने के सवाल पर बैठक में मौजूद वायुसेना अफसर ने कहा कि यह निर्णय वायुसेना मुख्यालय से होना है। इसपर सांसद ने कहा कि वह सलाहकार समिति की ओर से इस संबंध में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को चिट्ठी लिखेंगी।

विज्ञापन

कैट थ्री लाइट  लगाने का भी भेजा जाएगा प्रस्ताव

प्रयास किया जाएगा कि यहां रात के समय जल्द से जल्द विमानों का आवागमन शुरू हो। सांसद ने यह भी कहा कि कम दृश्यता पर विमानों की आवाजाही के लिए कैट थ्री लाइट का भी प्रस्ताव यहां से भेजा जाएगा। हालांकि यह मामला लोकसभा में उठाया जा चुका है। सदस्य विक्रमजीत भदौरिया, आशीष गुप्ता ने प्रयागराज से कोलकाता, इंदौर विमान सेवा शुरू करने की बात कही।

इसी तरह सदस्य रमेश चंद्र अग्रवाल, चंद्रशेखर ओझा ने नागपुर, अहमदाबाद, हैदराबाद के लिए सीधी फ्लाइट सेवा शुरू करने की मांग की। इसके पूर्व एयरपोर्ट निदेशक राजीव रत्न पांडेय ने एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के कार्य के बारे में विस्तार से समझाया। कहा कि दिसंबर 24 तक एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का कार्य पूरा हो जाएगा।

उन्होंने यहां होने वाले काम भी गिनाए। इस दौरान पिछले वर्ष 17 नवंबर 23 को हुई बैठक की कार्यवृत्ति भी उन्होंने पेश की। कहा कि एयरपोर्ट पर एंबुलेंस की व्यवस्था अब हो गई है। इसके अलावा रोडवेज से कहा गया है कि वह नियमित रूप से सिविल लाइंस, रेलवे स्टेशन होते हुए सीधी बस सेवा शुरू करे। वहीं पुलिस से भी कहा गया है कि प्रीपेड टैक्सीबूथ की व्यवस्था एयरपोर्ट पर की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें