फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवा में अटकी है कई शहरों की सीधी उड़ान

विज्ञापन
airoplan - फोटो : airoplan
विज्ञापन
हवा में अटकी है कई शहरों की सीधी उड़ान
विज्ञापन

0 अब तक शुरू नहीं हुई पुणे, भुवनेश्वर, भोपाल आदि शहरों की सीधी उड़ान
0 नागपुर, इंदौर, लखनऊ, पटना की भी सीधी उड़ान हो चुकी हैं बंद
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। विमानन कंपनी इंडिगो द्वारा शुक्रवार 28 जून से भले ही कोलकाता और रायपुर की सीधी उड़ान शुरू की जा रही हो लेकिन, संगम नगरी के लोगों को अब भी तमाम शहरों की सीधी उड़ान का इंतजार है। पिछले वर्ष ही तय हुआ था कि प्रयागराज से देश के 13 प्रमुख शहरों का जल्द ही सीधा हवाई संपर्क हो जाएगा, लेकिन ऐसा अब तक नहीं हो सका। संगम नगरी का उड़ान सेवा के तहत महज पांच शहरों से ही सीधा हवाई संपर्क हो सका है। साल भर से ज्यादा का समय बीत चुका है लेकिन पुणे, भुवनेश्वर, देहरादून, गोरखपुर, भोपाल आदि शहरों की फ्लाइट अब भी हवा में ही अटकी हुई है।
विज्ञापन

दरअसल पिछले वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम ‘उड़ान’ योजना के तहत विमानन कंपनी जेट एयरवेज, इंडिगो, टर्बो एविएशन एवं जूम एयरवेज कंपनियों ने प्रयागराज से रायपुर, कोलकाता, मुंबई, पुणे, भुवनेश्वर, भोपाल, गोरखपुर, देहरादून, नागपुर, इंदौर, पटना, लखनऊ और बंगलूरू के लिए सीधी उड़ान शुरू करने की बात कही थी। कुंभ के पूर्व इन सभी शहरों के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू हो जानी चाहिए थी, लेकिन अब तक महज बंगलूरू, मुंबई और दिल्ली के लिए ही हवाई सेवा शुरू हो सकी है। शुक्रवार 28 जून से कोलकाता और रायपुर के लिए भी हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। लेकिन पुणे, भोपाल, भुवनेश्वर, गोरखपुर, देहरादून आदि शहरों की सीधी उड़ान अब भी प्रतीक्षा सूची में ही है। जेट एयरवेज ने कुछ माह लखनऊ, इंदौर, पटना एवं नागपुर की फ्लाइट शुरू की थी, लेकिन कंपनी बंद हो जाने की वजह से इन चारों शहरों का भी प्रयागराज से सीधा हवाई संपर्क अब नहीं रह गया है। इस बारे में एयरपोर्ट निदेशक सुनील यादव का कहना है कि कुछ कंपनियों से सीधी हवाई सेवा शुरू करने की बात चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें