फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के लिए सुबह के वक्त एयर इंडिया चलाएगा फ्लाइट 

Sat, 01 Aug 2020 08:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
हवाई यात्रा - फोटो : PTI
विज्ञापन
प्रयागराज से दिल्ली के लिए सुबह के समय फ्लाइट चलाने की तैयारी शुरू हो गई। इसके लिए एयर इंडिया ने सर्वे भी शुरू कर दिया है। एयरपोर्ट प्रशासन ने भी एयर इंडिया से कहा है कि सुबह के समय प्रयागराज के लिए दिल्ली की सीधी फ्लाइट की डिमांड ज्यादा है। चर्चा है कि दशहरे के पहले एयर इंडिया प्रयागराज से दिल्ली के लिए सुबह के समय फ्लाइट शुरू कर देगा।
विज्ञापन


इसका शेड्यूल भी एक माह के भीतर जारी  करने की बात कही जा रही है। वर्तमान समय प्रयागराज से दिल्ली के लिए एयर इंडिया और निजी विमानन कंपनी इंडिगो द्वारा फ्लाइट संचालित की जा रही है। यह दोनों ही फ्लाइट  प्रयागराज से शाम के समय रवाना होती है। प्रयागराज में लंबे समय से डिमांड की जा रही है कि सुबह के समय भी दिल्ली के लिए फ्लाइट चले।

प्रयागराज की सांसद केसरी देवी पटेल भी इस संबंध में एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक में सुबह के समय दिल्ली के लिए सीधी फ्लाइट चलाए जाने की मांग कर चुकी हैं। एयरपोर्ट प्रशासन ने भी सुबह के समय दिल्ली के लिए सीधी फ्लाइट चलाने की वकालत की है। इस बीच एक साथ शाम को दो फ्लाइट होने की वजह से इंडिया और शासन ने तय किया है कि वह अब शाम की वजह सुबह के समय प्रयागराज से फ्लाइट चलाएगा।
विज्ञापन


बताया जा रहा है दिल्ली से यह फ्लाइट सुबह 6:45 बजे प्रयागराज के लिए चलेगी और यहां से सुबह 8:30 बजे दिल्ली के लिए इसकी वापसी होगी। इसका फायदा यह होगा कि जिन लोगों को अपने जरूरी काम दिन में दिल्ली में निपटाने हैं वह उसे निपटा कर दोपहर बाद इंडिगो की फ्लाइट से वापस प्रयागराज लौट कर आ सकते हैं।

रांची और नागपुर के लिए भी सर्वे करेगा इंडिया

एयर इंडिया ने प्रयागराज से रांची और नागपुर के लिए सीधी फ्लाइट चलाए जाने को लेकर भी अपना सर्वे शुरू करेगा । कुंभ के दौरान प्रयागराज से नागपुर के लिए जेट एयरवेज की फ्लाइट संचालित थी लेकिन अप्रैल 2019 में यह फ्लाइट बंद हो गई। प्रयागराज से नागपुर के लिए जेट एयरवेज को अच्छी संख्या में यात्री भी मिल रहे थे। इन्हीं सब को देखते हुए एयर इंडिया ने प्रयागराज से नागपुर और रांची के लिए भी सर्वे शुरू करने की तैयारी की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें