फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ते खतरों से निपटने के लिए तकनीकी दक्षता जरूरी: राहा

Thu, 15 Dec 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
other
विज्ञापन
बमरौली स्थित मध्य वायु कमान में बुधवार से शुरू हुए दो दिवसीय स्टेशन कमांडरों के सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए वायुसेनाध्यक्ष अरूप राहा ने मौजूदा परिस्थितियों में होने वाले खतरों के बारे में आगाह किया। वायुसेना की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि बढ़ते खतरों के साथ कई संकट भी सामने हैं। उन्होंने आधुनिक तकनीकी पर भी चर्चा की। कहा कि वायु योद्धाओं को आधुनिक विकास के साथ नई तकनीकों से दक्ष होना जरूरी है।
विज्ञापन


वायुसेनाध्यक्ष ने वायुसेना के साथ मध्य वायु कमान की तैयारियों पर चर्चा की और योद्धाओं और असैनिक कार्मिकों के व्यावसायिक दक्षता पर भी प्रकाश डाला। कहा कि हमें सजग रहने की जरूरत है। उन्होंने योद्धाओं से संगठन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूर्व समर्पण एवं सच्ची निष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया। इसके पूर्व वायुसेनाध्यक्ष और उनकी पत्नी एवं वायु सेना महिला कल्याण संघ की अध्यक्ष (अफवा) लिली राहा के बमरौली हवाई अड्डे पर पहुंचने पर एयर मार्शल एसबीपी सिन्हा एवं उनकी पत्नी अल्पना सिन्हा ने स्वागत किया।

योद्धाओं की ओर से उनको सम्मान गारद पेश किया गया। अफवा अध्यक्ष ने संगिनियों एवं उनके परिवार के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी गतिविधियों पर चर्चा की। उन्होंने एक अलग बैठक में अपने अनुभवों को भी सांझा किया। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद वायुसेनाध्यक्ष फिर दिल्ली चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें