कुंभ के दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी आपात स्थितियों से निपटने के लिए एयर एम्बुलें सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। इसके लिए सरकार ने भारतीय कंपनी ऐरोमेड इंटरनेशनल के साथ करार किया है।
जानकारी के अनुसार एरोमेड इंटेरनेशनल रेस्क्यू सर्विस प्राइवेट लिमिटेट कम्पनी एयर एम्बुलेंस के साथ ही एम्बुलेंस सेवा भी उपलब्ध कराएगी। इन सेवाओं में एक वरिष्ठ डॉक्टर के साथ ही पूर्ण रूप से प्रशिक्षित स्टाफ हर वक्त मौजूद रहेगा।
बताया गया है कि सेवा प्रदाता कंपनी स्थानीय अस्पताल से लेकर दिल्ली के बड़े अस्पतालों तक ले जाने के लिए हर तरह की सुविधा देगी। यह सेवा योगी सरकार की ओर से अहम कदम बताई जा रही है।
बेड टू बेड अनुबंध के तहत सेवा प्रदाता कंपनी मरीज को कुंभ मेला क्षेत्र से लेकर लाइफ सपोर्ट के साथ दिल्ली या मुंबई के हायर सेंटर तक पहुंचाएगी।
कंपनी को एयर एम्बुलेंस मेला अवधि में बम्हरौली एयरपोर्ट पर तैनात रखनी होगी। आपात स्थिति में उड़ान भरने के लिए कंपनी एयरपोर्ट अथॉरिटी से खुद अनुमति लेगी।
गंभीर अवस्था में विशिष्ट जनों के अतिरिक्त श्रद्धालुओं को भी विशेषज्ञों की संस्तुति पर बेहतर इलाज के लिए देश के बड़े नामचीन अस्पतालों तक पहुंचाने का इंतजाम रहेगा।