फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों में धीरज, छात्राओं में अंजली रहीं अव्वल

विज्ञापन
Agrasen Marathan - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
अग्रसेन जयंती पर ‘पॉलिथीन हटाओ-पर्यावरण बचाओ’ के तहत हुई अग्रसेन मैराथन दौड़
विज्ञापन

प्रयागराज। अग्रवाल समाज, अग्रवाल युवा मंडल एवं अग्रवाल महिला मंडल की ओर से अग्रसेन जयंती के तहत बुधवार को ‘पॉलिथीन हटाओ-पर्यावरण बचाओ’ आंदोलन के तहत साढ़े तीन किलोमीटर की अग्रसेन मैराथन दौड़ आयोजित की गई। कक्षा छह से बारह वर्ष तक के विद्यार्थियों के लिए हुई दौड़ अग्रसेन चौक, जीरो रोड से आरंभ हुई। इसमें 40 से अधिक विद्यालयों के 1397 छात्र एवं 731 छात्राएं शामिल थीं।
इसके तहत छात्र वर्ग में प्रथम पुरस्कार धीरज यादव (रुपये 5100/- एवं ट्रॉफी), द्वितीय पुरस्कार शनि निषाद (रुपये 2100/- एवं ट्रॉफी), तृतीय पुरस्कार दूधनाथ (रुपये 1100/- एवं ट्रॉफी) के अतिरिक्त 60 सांत्वना पुरस्कार दिए गए। छात्रा वर्ग में प्रथम पुरस्कार अंजली पटेल (रुपये 5100/- एवं ट्राफी), द्वितीय पुरस्कार शिवानी चौरसिया (रुपये 2100/- एवं ट्रॉफी), तृतीय पुरस्कार वंदना पटेल (रुपये 1100/- एवं ट्रॉफी) के अतिरिक्त 60 सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बतौर मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति मनोज गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि विनायक ग्रुप के प्रमुख संजीव अग्रवाल ने प्रधानाचार्यों/आचार्यों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष डॉ.नीरज अग्रवाल, जयंती संयोजक पियूष रंजन अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, आनंद मुरारी प्रसाद, विपुल मित्तल, युवाध्यक्ष अनुज अग्रवाल, महामंत्री आलोक, कोषाध्यक्ष अंशु. महिला मंडल की संरक्षक डॉ.कीर्तिका अग्रवाल, माया आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें