फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबकी गुरु पूर्णिमा पर बनेगा चंद्रग्रहण का अद्भुत संयोग

विज्ञापन
Ago will be formed on the full moon, a wonderful combination of lunar eclipse
विज्ञापन
अबकी गुरुपूर्णिमा पर बनेगा चंद्रग्रहण का अद्भुत योग
विज्ञापन

0 कुल 2.59 घंटे का खग्रास चंद्रग्रहण रात 1.31 बजे से
प्रयागराज। आषाढ़ शुक्लपक्ष पूर्णिमा अर्थात गुरुपूर्णिमा पर अबकी चंद्रग्रहण का अद्भुत संयोग बनेगा। 16 एवं 17 जुलाई की रात में खग्रास चंद्रग्रहण लगेगा जो पूरे भारत में दिखाई देगा। इसका स्पर्श रात 1.31 बजे आरंभ होगा। इसका मध्य 3.01 बजे जबकि चंद्र ग्रहण का मोक्ष 4.30 बजे होगा। ग्रहण की कुल अवधि 2.59 घंटे होगी। ज्योतिर्विद पं दिवाकर त्रिपाठी पूर्वांचली के मुताबिक रात 1.31 बजे से मोक्षकाल 4.30 बजे तक का चंद्रग्रहण धार्मिक और ग्रहीय दोनों ही दृष्टियों से महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

ज्योतिर्विद डॉ.गिरिजाशंकर शास्त्री कहते हैं, अबकी पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र मित्र योग में धन और मकर की संधि राशि में महापूर्णिमा है, जिसे मंत्रसिद्धि के लिए अच्छा योग माना जाता है। ऐसे में सूतक काल शाम पांच बजे से लग जाएगा। मान्यता है कि इस काल में घर में अन्न और जल में तुलसीदल, कुशा डालनी चाहिए। इस दौरान गुरु के मंत्र, गायत्री मंत्र, मृत्युंजय मंत्र, नम: शिवाय आदि का जाप फलदायी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें