फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निवीर : सेना में भर्ती की नई नीति के विरोध से बढ़ा तनाव

Fri, 17 Jun 2022 12:43 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

विधानसभा चुनाव से पहले रेलवे भर्ती परीक्षा के परिणाम के विरोध में छात्रों ने जमकर हंगामा किया था। उस दौरान भी बवाल की शुरुआत दूसरे शहरों से हुई थी, जिसकी आंच में प्रयागराज भी झुलसा।
विज्ञापन
Agnipath Scheme Indian Army Agniveer - फोटो : Defense Ministry
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेना में भर्ती की नई नीति ‘अग्निवीर’ के विरोध में देश के अलग-अलग हिस्सों में हुए बवाल से प्रयागराज में भी तनाव बढ़ गया है। इसके मद्देनजर प्रशासन की ओर से सतर्कता बढ़ा दी गई है। सीआरओ तथा एसपी के नेतृत्व में टीम गठित की गई है जो संवेदनशील तथा छात्र बहुल क्षेत्रों पर नजर रखेंगे।

विज्ञापन



विधानसभा चुनाव से पहले रेलवे भर्ती परीक्षा के परिणाम के विरोध में छात्रों ने जमकर हंगामा किया था। उस दौरान भी बवाल की शुरुआत दूसरे शहरों से हुई थी, जिसकी आंच में प्रयागराज भी झुलसा। अब अग्निवीर भर्ती नीति के विरोध में अलग-अलग जिलों में युवा आंदोलनरत हैं। कई जगहों पर उन्होंने उग्र प्रदर्शन भी किया। ऐसे में यहां भी छात्र सड़क पर न जाएं इसके लिए कई कदम उठाए गए हैं।


प्रशासन की तरफ से सीआरओ तथा दो एसडीएम स्तर के अफसरों की ड्यूटी लगाई गई है। एसपी तथा सीओ भी तैनात किए गए हैं। बवाल की आशंका वाले स्थानों की सूची तैयार की गई है। अधिक छात्र संख्या वाले स्थानों की भी सूची तैयार की गई है। सभी स्थानों पर अतिरिक्त फोर्स लगाई गई है। इसके अलावा लाज संचालकाें तथा छात्रों के बीच दखल रखने वाले अन्य प्रमुख लोगों की भी सूची तैयार की गई है।
विज्ञापन



अफसराें ने बृहस्पतिवार को लाज संचालकों तथा अन्य लोगों से वार्ता की तथा सहयोग की अपील की। डीएम संजय कुमार खत्री का कहना है कि  संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के सभी कदम उठाए गए हैं। जरूरत पड़ने पर और फोर्स लगाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें