उधर, नैनी में लेप्रोसी चौराहे पर भर्ती स्कीम के विरोध में छात्रों ने जाम लगाने की कोशिश की। वहां से पुलिस ने उनको हटाया तो वह पैदल मार्च करते हुए कीडगंज पहुंच गए। कीडगंज में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। इस दौरान छात्र इंडियन आर्मी जिंदाबाद, भारत माता की जय .. जैसे नारे लगाए जा रहे थे। इसी तरह अग्निपथ के विरोध में रामबाग रेलवे स्टेशन पर पहुंचे छात्रों को पुलिस ने रोक लिया।
नए यमुना पुल पर भी छात्र इकट्ठा हुए। वह यहा रास्ता जाम कर विरोध -प्रदर्शन करना चाह रहे थे, लेकिन वहां मौजूद पुलिस ने उनको समझा कर आगे बढ़ा दिया। उधर, सहसो -भोपतपुर हाईवे से लेकर श्रीकृष्णा इंटर कॉलेज देवनहरी के बीच सैकड़ों की संख्या में छात्रों ने प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के विरोध में नारे भी लगाए। इसी तरह नवाबगंज इलाके के रामचौरा रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों ने रेलवे ट्रैक जाम करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। बाद में सभी को रिहा कर दियास गया।