फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : साहब, बेटे ने जीना कर दिया दुश्वार, कहता है मरते क्यों नहीं, पुलिस ने लिखा नामजद मुकदमा

Wed, 16 Nov 2022 10:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

तीन बच्चों में दो बेटियों की शादी हो चुकी है जबकि बेटे विशाल चौरसिया व बहू के साथ वह रहते हैं। पत्नी का निधन 2012 में हो गया था। आरोप है कि लड़के को तमाम गलत आदतें हैं। वह घर में आए दिन झगड़ा व गालीगलौज करता है। 
विज्ञापन
Prayagraj News : सीनियर सीटिजन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साहब, लड़का पैसा मांगता रहता है और न देने पर गालीगलौज करता है। कहता है कि मरते क्यों नहीं। कोतवाली निवासी 72 साल के बुजुर्ग हरिकृष्ण चौरसिया ने गुहार लगाई तो पुलिस अफसरों के भी दिल पसीज गए। फिलहाल उनकी तहरीर पर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। जीरो रोड, पानदरीबा निवासी भुक्तभोगी सराफा का व्यवसाय करते थे। अब घर पर ही रहते हैं। मकान व दुकान के किराये से घर का खर्च चलता है। एक दिन पहले वह एसएसपी कार्यालय पहुंचे। बताया कि वह समाजसेवी हैं और कई संस्थाओं से भी जुड़े रहे हैं। 

विज्ञापन



तीन बच्चों में दो बेटियों की शादी हो चुकी है जबकि बेटे विशाल चौरसिया व बहू के साथ वह रहते हैं। पत्नी का निधन 2012 में हो गया था। आरोप है कि लड़के को तमाम गलत आदतें हैं। वह घर में आए दिन झगड़ा व गालीगलौज करता है। बताया कि वह बहू को 40 हजार रुपये घर खर्च के लिए देते हैं। फिर भी आए दिन बेटा गालीगलौज करता है और धमकाता भी है। पांच नवंबर की रात 11 बजे खाना खाते वक्त भी उसने झगड़ा किया। कहा कि न ही मरते हैं और न ही घर छोड़कर जाते हैं। यह भी कहा कि मां के मरने के बाद उसी तरह मर जाना चाहिए था। 

विज्ञापन

बुजुर्ग का आरोप है कि पिछले साल आठ अक्तूबर को भी इसी तरह मानसिक उत्पीड़न किया गया था। कार्रवाई होने पर वह कुछ दिन तक ठीक रहा। लेकिन वर्तमान में फिर प्रताड़ित करने लगा। यह भी बताया कि उन्होंने भरण पोषण के लिए वाद भी दायर किया है। कोतवाली इंस्पेक्टर अमर सिंह रघुवंशी ने बताया कि गालीगलौल व धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट लिखी गई है। आरोपी बेटे का शांतिभंग में चालान किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें