फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन बाद जिले में नहीं मिला नया कोरोना संक्रमित, जांच 7400

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन बाद जिले में नहीं मिला नया कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

- कोविड जांच में छलांग, आंकड़ा फिर 7400 पर
प्रयागराज। ओमीक्रॉन के खतरे के बीच सोमवार को कोरोना संक्रमण से बड़ी राहत मिली है। जिले में तीन दिन बाद संक्रमण का एक भी मामला पुष्ट नहीं हुआ। वहीं पांच हजार के दायरे में सिमटी जांच आंकड़ा भी छलांग लगाकर 7400 के पार पहुंच गया। दूसरा पहलू यह भी है कि लोग संक्रमण से बचाव के प्रति लापरवाह बने हैं। रात्रि कर्फ्यू लागू होने के बाद भी दिन में लोग मास्क लगाने से परहेज तो कर ही रहे हैं, उचित दूरी के एहतियात का पालन भी नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. एके तिवारी ने बताया कि सोमवार को दो लोगों ने कोरोना को मात दी। दो संक्रमितों ने होम आइसोलेशन पूरा किया है। वहीं एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों के साथ अन्य केंद्रों पर 7458 लोगों ने कोविड जांच कराई। डॉ. तिवारी के मुताबिक लोगों को बढ़ते संक्रमण के दौर में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। आंकड़ों के मुताबिक बीते नौ दिनों में कोरोना संक्रमण के 13 नए मामले सामने आए हैं। अफसरों ने बताया कि सभी के नमूने जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए बीएचयू भेजे गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की स्थिति
19 दिसंबर- चार संक्रमित
20 दिसंबर- शून्य
21 दिसंबर- दो संक्रमित
22 दिसंबर- एक संक्रमित
23 दिसंबर- शून्य
24 दिसंबर- तीन संक्रमित
25 दिसंबर- दो संक्रमित
26 दिसंबर- एक संक्रमित
27 दिसंबर - शून्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें