फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: वीडियो वायरल होने के बाद जंक्शन परिसर से खाली कराई झोपड़ियां

Mon, 28 Jul 2025 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफाॅर्म नंबर छह पर रॉड व डंडा लेकर दौड़ाने का वीडियो वायरल होने के बाद आरपीएफ और जीआरपी ने जंक्शन परिसर स्थित झोपड़ियों को खाली कराया। सभी को दूसरी जगह भेजा गया। चेतावनी दी गई कि अगर दोबारा कोई जंक्शन पर दिखा तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को एक वीडियो वायरल हुआ। उसमें कुछ लोग प्लेटफाॅर्म पर रॉड और डंडे के साथ किसी को मारने के लिए दौड़ते दिखे। बताया जा रहा है कि वीडियो शुक्रवार की रात का है। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई आरपीएफ और जीआरपी ने जांच की तो मालूम पड़ा कि वह सभी लोग रेलवे यार्ड में काम करने वाले मजदूरों के बच्चे हैं।
रेलवे के निर्माण विभाग की ओर से चल रहे कार्य में वह मजदूरी कर रहे हैं और प्लेटफाॅर्म नंबर छह के आगे झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं। शौचालय आदि की सुविधा के लिए वह प्लेटफाॅर्म नंबर छह पर ही आते हैं। फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद वहां आठ झोपड़ियों में रहने वाले मजदूरों को दूसरी जगह शिफ्ट कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें