फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: 7073 बाइक गैंग के नौ सदस्य गिरफ्तार, हाथों में हॉकी और डंडे लहराते दौड़ा रहे थे बाइक

Mon, 28 Jul 2025 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट पुल पर बेतरतीब ढंग से बाइक दौड़ाते और उत्पात मचाते ‘7073 बाइक गैंग’ के नौ सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने आरोपियों की तीन बाइकों को सीज कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक दर्जनों बाइकर्स तेज हॉर्न और शोरगुल के साथ बाइक दौड़ा रहे थे। कुछ के हाथों में हॉकी और डंडे भी थे जिन्हें लहराते हुए वे लोगों में डर पैदा कर रहे थे। सूचना मिलते ही सिविल लाइंस पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और नौ युवकों को दबोच लिया। गैंग के अन्य सदस्य मौके से फरार हो गए जिनकी पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।


थाना प्रभारी रामाश्रय यादव ने बताया कि गैंग के गिरफ्तार युवकों से पूछताछ की जा रही है। पकड़े गए सभी युवक बालिग हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

इन युवकों को किया गया गिरफ्तार
मो. साज, मो. इमरान, मोइम अहमद, तौहीद अहमद सभी निवासी थाना संदीपनघाट, कौशाम्बी, आदित्य कुशवाहा थाना एयरपोर्ट, राजमलिक थाना मुट्ठीगंज, विकास सोनी निवासी थाना अतरसुइया, रितेश साहू व सक्षम तिवारी थाना खुल्दाबाद, प्रयागराज को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें