फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शपथ ग्रहण समारोह के बाद सपा सदस्यों ने सदन की कार्रवाई का किया बहिष्कार

Mon, 12 Jul 2021 09:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • शपथ ग्रहण समारोह को भाजपा का कार्यक्रम बताने के साथ नारेबाजी करते बाहर आए सपाई 
विज्ञापन
prayagraj news : जिला पंचायत कार्यालय में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने जा रहे सपा सदस्यों के वाहन म्योहॉल चौराहे पर रोके जाने से हंगामे की स्थिति बन गई। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत सदस्यों ने सोमवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शपथ लेने के बाद सदन की बैठक का बहिष्कार कर दिया। सपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य पंचायत कार्यालय परिसर से नारेबाजी करते हुए बाहर निकल आए। सदस्यों ने आरोप लगाया कि जिला पंचायत में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह पंचायत का न होकर भाजपा का कार्यक्रम बन कर रह गया।
विज्ञापन


सपा से जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ चुकी मालती यादव एवं अन्य सदस्यों ने सोमवार को शपथ ली। इस दौरान पंचायत सभागार में पंचायत अध्यक्ष डा. वीके सिंह ने भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य से आर्शीवचन देने का आग्रह किया। लक्ष्मण आचार्य ने जैसे ही माइक हाथ में लिया, वहां सदन में बैठे सपा समर्थित सदस्य एक-एक करके उठने लगे। सबसे पहले मालती यादव बाहर निकली। उनके पीछे-पीछे अन्य सदस्य भी उठकर बाहर आ गए। पंचायत परिसर में ही सपाइयों ने अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाए।

सपाइयों ने भाजपा के खिलाफ भी नारेबाजी की।  इस दौरान जिला प्रशासन और पुलिस के अफसरों ने किसी तरह से सपाइयों को समझा बुझाकर शांत किया। इसके बाद सपाई जार्जटाउन स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे। सपा कार्यालय में मालती यादव ने कहा कि  भाजपा ने धन, बल और छल के सहारे कुर्सी तो हासिल कर ली, लेकिन एक वर्ष के भीतर ही जिला पंचायत अध्यक्ष को अपनी कुर्सी से बेदखल होना पड़ेगा।
विज्ञापन


कहा कि उनका कार्यकाल एक वर्ष से अधिक नहीं है।  प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही अविश्वास प्रस्ताव लाकर डा. वीके सिंह को हटा दिया जाएगा।  मालती  ने कहा कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों का विरोध जारी रहेगा। सपा के पास अब भी  45 से अधिक सदस्यों का समर्थन है। इस दौरान जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव, संदीप सिंह पटेल, राम मिलन यादव, अल्पना यादव, सुरेश यादव, उत्तम यादव, खिन्नी लाल पासी, सुमन कोल, सरिता,  अंजलि, शिवा कांत, बृजेश यादव, जय शंकर भारती, धर्मेंद्र सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें