फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : विवाद के बाद युवक फंदे पर झूला, पत्नी ने भी काट ली कलाई, फेसबुक पर दोस्ती के बाद किया था लव मैरिज

Tue, 07 Feb 2023 01:12 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उतरांव थाना क्षेत्र के मोहम्मदाबाद में रविवार की रात पत्नी से विवाद के बाद युवक फांसी के फंदे पर झूल गया। इस दौरान पति की मौत से दु:खी पत्नी ने भी हाथ की नस काट ली। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने विवाहिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
फांसी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उतरांव थाना क्षेत्र के मोहम्मदाबाद में रविवार की रात पत्नी से विवाद के बाद युवक फांसी के फंदे पर झूल गया। इस दौरान पति की मौत से दु:खी पत्नी ने भी हाथ की नस काट ली। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने विवाहिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची उतरांव पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मोहम्मदाबाद गांव निवासी विजय कुमार मोदनवाल (24) पुत्र मूलचंद मोदनवाल घर पर ही किराने की दुकान चलाता था। इसी से परिवार का भरण पोषण होता था। रविवार की रात उसका पत्नी पूर्णिमा (30) से विवाद हो गया। इस दौरान गुस्से में आकर वह कमरे में लगे चूले पर रस्सी का फंदा लगाकर झूल गया। उसकी पत्नी ने जब कमरा खोला तो घटना को देखकर उसके होश उड़ गए। पति की मौत से दु:खी उसकी पत्नी पूर्णिमा ने ब्लेड से अपनी कलाई की नस काट ली।

विज्ञापन


तब तक घटना की चीखपुकार सुनकर परिजन व ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। पूर्णिमा की हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक पांच भाइयों में सबसे छोटा था। मकान के पिछले हिस्से में दोनों पति पत्नी रहते थे। उसके बड़े भाई मनोज कुमार, राकेश कुमार, राहुल कुमार, अनुज कुमार हैं। घटना के बाद मां शोभा देवी का रो रोकर बुरा हाल है।

सोशल मीडिया से एक दूसरे के आए नजदीक, किया था प्रेम विवाह

वाराणसी की रहने वाली पूर्णिमा व मृतक विजय की फेसबुक के माध्यम से नजदीकियां बढ़ीं। बात करते-करते दोनों में प्यार हो गया। परिजनों के विरोध के बावजूद दोनों ने करीब आठ माह पहले सीतामढ़ी में भगवान को साक्षी मानकर प्रेम विवाह कर लिया था।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें