तीनों बदमाश रज्जूपुर रोड से आगे निकल गए। बहरिया के मुबारकपुर निवासी विद्या सरोज एमआर का काम करती हैं। वह सिसई, कमला नगर, सिकंदरा, बहरिया, कहली, तेजपुर, दोनइया आदि बाजारों से दवा के पैसे वसूल कर उसी रास्ते से घर मुबारकपुर जा रही थीं। बाइक सवार बदमाशों ने विद्या सरोज का चार किलोमीटर तक पीछा किया और मुबारकपुर चौराहे से पहले तमंचे से फायरिंग कर ओवरटेक किया।
जिससे वह स्कूटी सहित गिर गईं और लुटेरे उनसे भी पांच हजार रुपये छीनकर भागने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। जिससे तीनों हड़बड़ाहट में बाइक से गिर गए। मौका पाकर दो बदमाश भागने में सफल हो गए, लेकिन एक को ग्रामीणों ने बाइक सहित पकड़ लिया।
सूचना पर बहरिया पुलिस मौके पहुंची और पकड़े गए अरोपी को थाने ले गई। तलाशी के दौरान एक 315 बोर का तमंचा, कारतूस, एक चापड़, एक चाकू, तीन मोबाइल फोन और लूटी गई नकदी बरामद हुई। आरोपी ने अपना नाम अभिषेक उर्फ भोलू सिंह निवासी सादलपुर थाना मऊआइमा बताया।
दोनों फरार साथियों का नाम कुलदीप यादव उर्फ ननके उर्फ राजा निवासी सातनपुर, थाना बहरिया, रवि कुमार निवासी बादलपुर, थाना मऊआइमा बताया। अंशु यादव, आयुष यादव और विद्या सरोज की तहरीर पर पुलिस ने लूट का मुकदमा पंजीकृत किया गया है। थाना अध्यक्ष बहरिया महेश मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए बदमाश को जेल भेज दिया गया है। वहीं दोनों फरार अभियुक्त के घर पर दबिश दी जा रही है। उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।