फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : भाभी के घर पहुंचकर युवक ने खुद को गोली से उड़ाया, परिवार में मचा हड़कंप

Mon, 10 Oct 2022 12:29 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

रविवार को विजय भाभी के मायके आया था। रात रात 9.30 बजे के करीब वह किचन में पहुंचा। इसके बाद तमंचा निकालकर अपनी कनपटी पर गोली मार ली। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा और कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
Prayagraj News : युवक द्वारा गोली मारकर आत्महत्या करने के बाद छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरायइनायत में सनसनीखेज वारदात में विजय सोनकर (26) ने भाभी के घर पहुंचकर खुद को गोली से उड़ा लिया। उसने ऐसा क्यों किया, यह देर रात तक स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी रही। विजय पुत्र सुरेश सोनकर नैनी के गांधी नगर मोहल्ले का रहने वाला था। वह सब्जी मंडी में फल की दुकान चलाता था। उसके बड़े भाई शीबू की शादी सरायइनायत में हुई है। पिछले दो-ढाई महीनों से बड़े भाई की पत्नी हबूसा मोड़ के पास स्थित अपने मायके में ही रह रही थी। 

विज्ञापन



रविवार को विजय भाभी के मायके आया था। रात रात 9.30 बजे के करीब वह किचन में पहुंचा। इसके बाद तमंचा निकालकर अपनी कनपटी पर गोली मार ली। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा और कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन व नीलम पहुंचे तो वह मृत पड़ा था। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। मौके पर सीओ समेत अन्य अफसर भी आ गए। घरवालों को सूचना देने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 


पटककर तोड़ दिया था मोबाइल
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में विजय की भाभी ने अफसरों को बताया कि विजय शाम पांच से छह के बीच में उसके घर आया था। रात करीब 9.30 बजे वह उसे ढूंढ़ते हुए किचन में पहुंचा जहां उसकी भतीजी मोबाइल पर गाने सुन रही थी। विजय ने उससे पूछा तो उसने बताया कि बुआ बाथरूम की ओर गई हैं। इसी पर वह आक्रोशित हो उठा और मोबाइल जमीन पर पटककर तोड़ दिया। इसके बाद खुद को गोली मार ली। 
विज्ञापन



वजह पता नहीं चल सकी है। घरवालों को सूचना दे दी गई है। उनसे पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मृतक की भाभी व उसके परिजनों ने मौके पर कोई झगड़ा होने की बात से इंकार किया है। - अभिषेक अग्रवाल, एसपी गंगापार 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें