फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : पीईटी के बाद जंक्शन और रोडवेज बस अड्डे पर उमड़ी भीड़, ट्रेन में चढ़ने के लिए हुई धक्कामुक्की

Sat, 06 Sep 2025 03:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) के लिए जिले में 67 केंद्र बनाए गए हैं। छह और सात सितंबर को चार पारियों में होने वाली इस परीक्षा में कुल 96480 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
प्रयागराज जंक्शन पर उमड़ी पीईटी अभ्यर्थियों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) के लिए जिले में 67 केंद्र बनाए गए हैं। छह और सात सितंबर को चार पारियों में होने वाली इस परीक्षा में कुल 96480 अभ्यर्थी शामिल होंगे। शनिवार को परीक्षा समाप्त होने के बाद बस स्टैंड और जंक्शन पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त ट्रेन और बसों का संचालन किया गया। 

पीईटी : जंक्शन से चलेगी ऑन डिमांड ट्रेन, झांसी-उरई के लिए चलीं अतिरिक्त बसें

छह एवं सात सितंबर को होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के लिए यूपी रोडवेज और रेलवे ने अतिरक्ति बस और ट्रेनों का संचालन किया। रोडवेज ने बृहस्पतिवार से ही झांसी एवं उरई के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू कर दिया था। रेलवे ने प्रयागराज और कानपुर आदि स्टेशनों पर स्पेशल ट्रेनों के रेक खड़े कर दिए हैं। इनका ऑन डिमांड संचालन होगा।

विज्ञापन


परीक्षा के लिए प्रयागराज, कानपुर, टूंडला, अलीगढ़ दादरी और कुछ अन्य स्टेशनों पर स्पेशल ट्रेनों के अधिकतम तीन रेक खड़े किए गए हैं। प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि जिस रूट पर परीक्षार्थियों की भीड़ ज्यादा रहेगी उसी रूट पर स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इसके अलावा प्रयागराज जंक्शन एवं अन्य प्रमुख स्टेशनों पर वरिष्ठ अफसरों को भी नामित किया गया है।


विज्ञापन

प्रयागराज जंक्शन पर ट्रेन में चढ़ने के लिए करनी पड़ी जद्दोजहद। - फोटो : अमर उजाला।

उधर, यूपी रोडवेज ने बृहस्पतिवार से ही झांसी और उरई के लिए अतिरिक्त बसें संचालित कर दी हैं। अफसरों का कहना है कि इसके अलावा प्रयागराज की महिला परीक्षार्थियों का सेंटर फतेहपुर गया है। इस वजह से फतेहपुर के लिए बसों के कई फेरे लगेंगे। रोडवेज के प्रयागराज परिक्षेत्र ने फतेहपुर, उरई एवं झांसी के लिए 100 बसों का इंतजाम किया है। इसके अलावा मिर्जापुर से भदोही, गाजीपुर, जौनपुर के लिए 90 बसों का व प्रतापगढ़ से मिर्जापुर के लिए 100 बसों का प्रबंध किया गया है।प्रयागराज में अन्य डिपो की बसें भी मंगाई गई हैं। इन बसों से वाराणसी, बलिया और गाजीपुर आदि जिलों से 52,201 परीक्षार्थी प्रयागराज आएंगे। क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार के अनुसार परीक्षार्थियों की सहूलियत के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की भी तैनाती की गई है। बसें 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी।

पीईटी के बाद प्रयागराज जंक्शन पर उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

पीईटी के लिए झांसी से प्रयागराज तक चलेगी तीन स्पेशल ट्रेन

प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (पीईटी) के लिए वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से प्रयागराज जंक्शन के लिए तीन स्पेशल ट्रेन चलेगी। इसकी समय सारिणी जारी कर दी गई है। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से प्रयागराज के लिए वाया कानपुर स्पेशल ट्रेन पांच एवं छह सितंबर की शाम 6:20 बजे चलेगी। चिरगांव, मोंठ, एट, उरई, कालपी, पुखरायां, भीमसेन स्टेशन पर दो-दो मिनट का ठहराव होगा।

इसी तरह झांसी से प्रयागराज के लिए वाया बांदा होकर छह एवं सात सितंबर को दो विशेष ट्रेनें चलेंगी। पहली ट्रेन झांसी से दोपहर 3:25 बजे चलेगी। इसका मऊरानीपुर, महोबा, बांदा, अतर्रा, चित्रकूट धाम कर्वी, मानिकपुर, शंकरगढ़ स्टेशन पर दो-दो मिनट का ठहराव रहेगा। एक अन्य स्पेशल ट्रेन झांसी से उक्त तिथि में रात 9:30 बजे चलेगी। इसके अलावा झांसी से कानपुर के गोविंदपुरी के लिए सात सितंबर की शाम 6:20 बजे एवं छह और सात सितंबर को ही एक अन्य ट्रेन दोपहर 1.30 बजे चलेगी।

विज्ञापन

सिविल लाइंस बस स्टेशन प्रयागराज। - फोटो : अमर उजाला।

बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन के पास होंगे पूछताछ केंद्र

पीईटी परीक्षा में टैंपो-टैक्सी यूनियन की तरफ से बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन के बाहर पूछताछ केंद्र स्थापित किया गया है जहां से परीक्षार्थियों को आसानी से टैंपो-टैक्सी, ई-रिक्शा की जानकारी दी गई। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें