फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : चार दशकों की शैक्षिक सेवा के बाद रिटायर हुए बीएचयू के पूर्व कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी

Thu, 30 Jun 2022 11:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अपने विदाई समारोह में उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि संस्था और समाज से उन्हें जो भी मिला, उससे अधिक लौटाने का प्रयास करें।
विज्ञापन
Prayagraj News : बीएचयू के पूर्व कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी को भावभीनी विदाई दी गई। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के अर्थशास्त्र विभाग के प्रोफेसर, शिक्षाविद्, अर्थशास्त्री एवं काशी हिंदू विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी चार दशकों की शैक्षिक सेवा के उपरांत 30 जून को सेवानिवृत्त हो गए। अपने विदाई समारोह में उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि संस्था और समाज से उन्हें जो भी मिला, उससे अधिक लौटाने का प्रयास करें।

विज्ञापन



इविवि के अर्थशास्त्र विभाग में आयोजित विदाई समारोह में डॉ. करीमउल्लाह ने कहा कि बहुमुखी प्रतिभा के धनी प्रो. त्रिपाठी ने हमेशा ही आर्थिक विचारों का मानव कल्याण के संदर्भ में देखा। विभाग की शिक्षक एवं प्रो. त्रिपाठी की शोधछात्रा डॉ. दीपशिखा ने प्रो. त्रिपाठी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए उनके एवं स्वयं के संबंधों को पिता-पुत्री के रूप में बताया। प्रो. आरएन लोहकर ने प्रो. त्रिपाठी के छात्र जीवन की स्मृतियां साझा कीं। अर्थशास्त्री प्रो. यूएस राय ने प्रो. त्रिपाठी के शैक्षिक एवं प्रशासनिक कौशल की सराहना की।


असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विवेक मिश्रा ने प्रो. त्रिपाठी के सर्वोच्च छात्र हितैशी दृष्टिकोण की चर्चा की। डीन वाणिज्य संकाय प्रो. पीके घोष ने कहा कि प्रो. त्रिपाठी सरीखे प्राध्यापक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते हैं। अध्यक्षता कर रहीं विभागाध्यक्ष प्रो. किरण सिंह ने प्रो. त्रिपाठी के सरल, सहज एवं स्नेहिल व्यक्तित्व पर चर्चा की। संचालन डॉ. रेखा गुप्ता ने किया। इस मौके पर डॉ. अनूप सिंह, डॉ. धर्मनाथ उरांव, डॉ. प्रदीप कुमार सिंह, डॉ. प्रशांत कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. जीसी त्रिपाठी पर ईश्वर की कृपा

जब किसी व्यक्ति को ईश्वर की कृपा से बुद्धि और कृपा मिलती है तो वह भी विनम्र हो जाता है। यह गुण प्रा. प्रो. जीसी त्रिपाठी के अंदर देखने को मिलता है। यह बात न्यायमूर्ति एसपी केसरवानी ने समसामयिक घटनाचक्र की ओर से इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के कंवेंशन सेंटर में आयोजित प्रो. त्रिपाठी के सम्मान समारोह में कही।


उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में समाज को प्रो. त्रिपाठी से जो आवश्यकता होगी, वह उसकी पूर्ति करेंगे। उन्होंने प्रो. त्रिपाठी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने कहा कि प्रो. त्रिपाठी का अर्थशास्त्र में द्वितीय योगदान रहा है। विधायक पीयूष रंजन निषाद ने कहा कि प्रो. जीसी त्रिपाठी ने अपने जीवन का अधिकांश समय इलाहाबाद विश्वविद्यालय को दिया।


अब उन्हें अगली जम्मेदारी के लिए तैयार रहना चाहिए। इविवि कार्य परिषद की सदस्य दीपाली पंत ने कहा कि शिक्षक कभी रिटायर नहीं होते। विधायक हर्ष बाजपेयी ने कहा कि प्रो. त्रिपाठी को अभी बहुत से काम करने हैं। डीएम संजय खत्री ने कहा कि प्रो. त्रिपाठी की प्रेरणा मिलती रहेगी और हम प्रयागराज को काफी आगे तक ले जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें